Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

  • Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026

  • Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

  • Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces

  • BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और रंगोत्सव अलग-अलग दिन

होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और रंगोत्सव अलग-अलग दिन

By hinditvnews
February 17, 2026
110
0
Holi

Holi 2026: तिथि पर ग्रहण, भद्रा बनी बाधा, पूजन और रंगोत्सव में एक दिन का फासला

हिंदी टीवी न्यूज,  देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Feb 2026

इस बार पूजन और होली के पर्व में एक दिन का फासला हो रहा है। होलिका दहन भद्रा मुख में नहीं किया जाता। दो मार्च को शाम 6:22 बजे से रात 8:53 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान भद्रा भी रहेगी लेकिन भद्रा मुख नहीं होगा।

तिथि के लिए हर पर्व की तरह इस बार होली की तिथि पर भी असमंजस है। होली पर इस बार ग्रहण पड़ रहा है तो ऐसे में ज्योतिषाचार्य एक दिन पहले यानी दो मार्च को ही होलिका पूजन करने की बात कह रहे हैं। वहीं, कई ज्योतिषाचार्य तीन मार्च को तड़के होलिका दहन करने का तर्क दे रहे हैं। इसके बाद एक दिन खाली रहेगा और चार मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा।

काफी साल बाद ऐसा हो रहा है कि पूजन और होली के पर्व में एक दिन का फासला हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि इस बार दो मार्च की शाम 5:56 बजे शुरू होगी और तीन मार्च की शाम 5:08 बजे समाप्त होगी। तीन मार्च को चंद्रग्रहण भी रहेगा जो फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। शास्त्रों के अनुसार, विधान है कि जिस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि लगती है तब ही होलिका दहन किया जाता है।

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि होलिका दहन भद्रा मुख में नहीं किया जाता। दो मार्च को शाम 6:22 बजे से रात 8:53 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान भद्रा भी रहेगी लेकिन भद्रा मुख नहीं होगा। ऐसे में दो मार्च की शाम को होलिका दहन करना दोष मुक्त रहेगा। 

चंद्रग्रहण होने के कारण ग्रहण नियम लागू होगा
आचार्य पवन पाठक बताते हैं कि तीन मार्च की प्रदोष बेला में होलिका दहन किया जा सकता था लेकिन चंद्रग्रहण होने के कारण ग्रहण नियम लागू होगा। शास्त्र में स्पष्ट है कि यदि चंद्रग्रहण है तो भद्रा रहित पूर्णिमा में रात्रि में होलिका दहन किया जाए।

यदि अगले दिन ग्रस्तोदय ग्रहण हो तो पूर्व दिवस में ही भद्रा त्यागकर रात्रि के चतुर्थ याम या विष्टिपुच्छ काल में होलिका दहन करना चाहिए। ऐसे में होलिका दहन तीन मार्च की सुबह 5:29 बजे से लेकर सूर्योदय से पहले तक किया जा सकेगा। दो मार्च को भद्रा शाम 05:56 बजे से शुरू होकर तीन मार्च को सुबह 05:28 बजे तक रहेगी।

शाम तक रहेगी पूर्णिमा, चार को ही मनेगा रंगोत्सव
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, होलिका पूजन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शाम या प्रदोष काल में किया जाता है और रंगोत्सव का पर्व अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार तीन मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 5:56 बजे तक रहेगी। इसके कारण तीन मार्च को रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा। चार मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को ही रंगोत्सव मनाया जाएगा।
शहर में सजीं होलिका
दून में होली के पर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। शहर में कई जगह होलिका भी सजा दी गई है। सहारनपुर रोड, निरंजनपुर, मंडी के पास, माजरा, परम विहार, प्रिंस चौक समेत कई जगह होलिका सजा दी गई हैं। इसके लिए सैकड़ों जगह दून में गाय के गोबर के कंडे और लकड़ियों का उपयोग कर होलिका तैयार की गई हैं।
Share :
Tagsdehradun newshindi newsHoli 2026 Date Confusion Eclipse Bhadra becomes an obstacle holi 2nd 4th March Holika Puja Holika Dahanuttarakhand news
Previous Article

उत्तराखंड: एआई सलाह से दवा लेने पर ...

Next Article

शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 61 जजों के तबादले

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • Himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिमकेयर भुगतान के लिए सरकार ने जारी किए 40 करोड़ रुपये

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Vande Bharat
    हरियाणा

    अंबाला में यात्रियों का गुस्सा, वंदे भारत-दुर्ग एक्सप्रेस रोककर किया प्रदर्शन

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी कर्मियों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से बनेगी

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Vidhan Sabha
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड बजट सत्र 2025: पांचवें दिन 10 विधेयक हुए पारित

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: 22 दिसंबर को किसान-मजदूर मोर्चा और सरकार की बैठक, शंभू बॉर्डर मुआवजे पर अड़चन

    December 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Antibiotics
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

  • Dharamshala
    cricketकांगड़ाखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला IPL मैच: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी पंजाब, RCB से भिड़ंत

  • Khali
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के फ्लाइंग फेस्टिवल में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे द ग्रेट खली

Timeline

  • May 20, 2026

    BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

  • May 20, 2026

    Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026

  • May 20, 2026

    Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

  • May 20, 2026

    Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces

  • May 20, 2026

    BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bpcl Announces 94 Percent Jump In Profit After Tax

    BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Ampere Magnus G Max By Greaves Electric Mobility Wins 'family Scooter Of The Year' At Times Drive Auto Summit And Awards 2026

    Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at ...

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand For 10th Consecutive Year

    Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.