हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

Himachal News: शिक्षकों को टीजीटी पदनाम पदोन्नति लाभ देने से इन्कार, जानें शिक्षा विभाग का तर्क
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 26 Feb 2026
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देने के मामले में राहत देने से मना कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश के शास्त्री (संस्कृत) और भाषा अध्यापकों (हिंदी) को टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देने के मामले में शिक्षा विभाग ने फिलहाल राहत देने से मना कर दिया है। विभाग के अनुसार हाईकोर्ट में लंबित अपील के अंतिम निर्णय तक याचिकाकर्ताओं के दावे पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
यह आदेश उन याचिकाओं के संदर्भ में जारी किया गया है, जिनमें शास्त्री और भाषा अध्यापकों ने टीजीटी के समान वेतनमान और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का लाभ देने की मांग की थी। इन याचिकाओं में समीर, हरीश कुमार, ममता देवी, घनश्याम और जितेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने राहत की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने इन मामलों का निपटारा करते हुए संबंधित प्राधिकरण को प्रतिनिधित्व पर कानून के अनुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।















