हिमाचल: 870 पीईटी भर्ती शुरू, मानदेय ₹21,500

हिमाचल प्रदेश: 870 पीईटी की होगी भर्ती, मानदेय 21,500 रुपये; जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
हिंदी टीवी नेटवर्क, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 20 Mar 2026
हिमाचल प्रदेश में 870 शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन पदों को जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत भरा जाएगा।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 870 शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भर्ती के हालिया फैसले के बाद की जा रही है, जिसमें पूर्व के विवादित आदेशों को निरस्त करते हुए राज्य सरकार को भर्ती आगे बढ़ाने की अनुमति मिली है।












