Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश
Home›Uncategorized›Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे

Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे

By hinditvnews
September 9, 2023
669
0
Solan news

Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे, सोलन के अस्पतालों में रोज आ रहे 10 से 12 मामले

सोलन। जिले में वायरल के साथ अब निमोनिया के मामले भी आने लगे हैं। बीते दिनों से अस्पतालों में निमोनिया से ग्रसित मरीज लगातार आ रहे हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के अस्पतालों में निमोनिया से पीड़ित 10 से 12 बच्चे रोज आ रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर दर्द से पीड़ितों में ही निमोनिया के लक्षण भी आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों में निमोनिया जांच करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिए हैं। इसी के साथ महकमे ने अब लोगों को निमोनिया को लेकर भी सतर्क रहने के लिए आग्रह किया है। वहीं, रोजाना जिले के अस्पतालों में आ रहे एक दर्जन से अधिक निमोनिया मामलों को लेकर भी विभाग की चिंताएं बढ़ गई है। इसके चलते जिले के पांचों स्वास्थ्य खंड के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।

जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में भी निमोनिया से पीड़ित रोजाना तीन से चार मामले आ रहे हैं। इन मरीजों को अस्पताल में दाखिल कर उपचार दिया जा रहा है। शिशु रोग ओपीडी में अधिक भीड़ भी रह रही है। अन्य अस्पतालों में भी निमोनिया के मरीज उपचाराधीन हैं और वहां भी ओपीडी में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। चिकित्सकों का मानना है कि लगातार मौसम के परिवर्तन के कारण बच्चों का खानपान सही नहीं हैं। इसी के साथ पानी में भी दिक्कत आ रही है। इससे निमोनिया के मामले बढ़ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में शिशु रोग और मेडिसन ओपीडी में 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द, पेट दर्द और टॉन्सिल की शिकायतें हैं। शिशु रोग ओपीडी में 150 बच्चों को वायरल का उपचार दिया जबकि मेडिसन ओपीडी में 192 मरीजों को उपचार दिया गया।

इनसेट
निमोनिया के लक्षण
-सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द।
-कफ उत्पन्न होने के साथ खांसी होना।
-बुखार, दस्त, पसीना और ठंड लगना।
-सांस लेने में तकलीफ महसूस होना।
-अस्वस्थता, भूख कम लगना और थकान।
-मतली और उल्टी, विशेषकर छोटे बच्चों में।

बच्चों में वायरल के साथ अब निमोनिया के मामले भी आ रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में निमोनिया के मरीज उपचाराधीन हैं। स्वस्थ होने पर ही मरीज को छुट्टी दी जा रही है। लोगों से आग्रह भी किया जा रहा है कि बरसात में खानपान का ध्यान रखे।

-डॉ. धर्मेंद्र
शिशु रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

निमोनिया के मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। अस्पतालों में दवाइयों का कोटा भेज दिया गया है। लोगों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से आग्रह कि वायरल आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें और बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करें।

डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन।

Share :
Tagshimachal newshimachal pradesh newsnews of himachalnews of solanshimla news
Previous Article

Wipe Out Drugs: नशे के लिए दोस्तों ...

Next Article

G20:सम्मेलन में तीन विदेशी मेहमान भारतीय मूल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ias Transfer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दो IAS अधिकारियों के तबादले, नई नियुक्तियां तय

    April 25, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 870 पीईटी भर्ती शुरू, मानदेय ₹21,500

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Hamirpur bus stand
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPCET 2025: परिणाम घोषित, टॉपरों के नाम जारी

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Majdoor
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन काम करने वाले भी BPL सूची में शामिल, नए आवेदन शुरू

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Cement
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया 1000 रु./क्विंटल बढ़ा

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Ice Sketing
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में शुरू हुई Ice Skating; देशी-विदेशी सब ले रहे भाग

    December 19, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: नए सत्र से यूजी के हर विद्यार्थी का एबीसी में पंजीकरण अनिवार्य

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम को प्लेऑफ मैच की मेजबानी, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

  • Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.