Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

दिल्लीराष्ट्रीय
Home›दिल्ली›G20:सम्मेलन में तीन विदेशी मेहमान भारतीय मूल के

G20:सम्मेलन में तीन विदेशी मेहमान भारतीय मूल के

By hinditvnews
September 9, 2023
554
0
G

G20 Summit: जी20 सम्मेलन में आए तीन विदेशी मेहमान भारतीय मूल के, पुणे-बलिया से लेकर पंजाब तक से है इनका नाता

G20 Summit: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में तीन भारतीय मूल के मेहमान भी शिरकत कर रहे हैं। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा शामिल हैं।

नई दिल्ली में आज से दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। जी20 समूह में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि और नौ मेहमान देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इसके अलावा कई वैश्विक संगठनों के प्रमुख भी इस जमावड़े में शिरकत कर रहे हैं। दिलचस्प तो यह है कि शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले तीन शख्सियतें भारतीय मूल की हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

ऋषि सुनक, ब्रिटेन 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं। सुनक अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। ऋषि सुनक की मां फार्मासिस्ट और पिता राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) में चिकित्सक रहे। वेनचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। स्टैनफोर्ड में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई। बाद में अक्षता से उन्होंने शादी की। दोनों की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं।

2015 में सुनक पहली बार यॉर्कशर के रिचमंड से सांसद बने। ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाले नेताओं में शामिल रहे सुनक का कद सांसद बनने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी में तेजी से बढ़ा। बोरिस जॉनसन जिस वक्त ‘यूरोपियन यूनियन’ छोड़ने  का अभियान चला रहे थे, उस वक्त सुनक उनके सबसे बड़े समर्थकों में शामिल थे।

सुनक का भारत से क्या कनेक्शन है?
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक हैं। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। सुनक के दादा-दादी ब्रिटिश शासन वाले भारत में पैदा हुए थे, उनका जन्मस्थान गुजरांवाला आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे।  बाद में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। यहां से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है।

भारतीय मूल के माता-पिता की संतान सुनक की पत्नी अक्षता के पास अभी भी भारतीय नागरिकता है। अक्षता इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति के मामले में वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर हैं।

प्रविंद जगन्नाथ, मॉरिशस 
जी20 शिखर सम्मेलन में इस बार नौ देशों के प्रमुखों को बतौर अतिथि देश जी20 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। इनमें एक देश मॉरिशस भी है जिसके प्रधानमंत्री प्रविंद भी भारतीय मूल के हैं। जगन्नाथ का जन्म हिंदू अहीर परिवार में हुआ है। इनके पिता भारतीय मूल के थे। जगन्नाथ ने यूनिवर्सिटी ऑफ बरकिंघम से लॉ की पढ़ाई की है। 2017 से वह मॉरिशस के प्रधानमंत्री हैं।

 

प्रविंद के परदादा 1870 के दशक में उत्तर प्रदेश से मॉरीशस गए थे
प्राविंद के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ का जन्म मॉरीशस के पाल्मा में एक भोजपुरी भाषी हिंदू इंडो-मॉरीशस परिवार में हुआ था। अनिरुद्ध के दादा 1870 के दशक में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से मॉरीशस चले गए थे। मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने अप्रैल 2022 में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों का विसर्जन वाराणसी में किया था। उन्होंने विधि-विधान से दशाश्वमेध घाट पर सभी आयोजन कराए। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मां गंगा को नमन किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी की थी।

अजय बंगा, विश्व बैंक के अध्यक्ष 
जी20 सम्मेलन में विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भारत की ओर से आमंत्रित किए गए हैं। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा आज सम्मेलन में शामिल हुए। दरअसल, इसी साल जून में भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने विश्व बैंक का अध्यक्ष पद संभाला था। इसके साथ ही वह दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए थे।
विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने तीन मई 2023 को बंगा (63) को विश्व वैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी 2023 में घोषणा की थी कि विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका बंगा को नामित करेगा।

पुणे में जन्म, शिमला से की है पढ़ाई
बंगा को भारत सरकार वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। वर्ल्ड बैंक के एक अध्यक्ष और मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा का शिमला से नाता रहा है। पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता आर्मी में अफसर थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वह शिमला में तैनात रहे। इस दौरान अजय बंगा को सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलवाया था।

Share :
Tagsdelhi newsG-20 newslatest news of G-20news of delhi
Previous Article

Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे

Next Article

UP News:जारी किए गए निर्देश

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Delhi news
    दिल्लीहरियाणा

    Delhi:मेट्रो,ट्रेन,बस,फूड डिलीवरी की जानकारी

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • Supereem court
    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट ने आंकड़ों पर रोक लगाने से किया इनकार

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    दिल्ली

    दिल्ली: जलभराव-गंदगी पर HC ने छावनी बोर्ड को भेजा नोटिस

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Parvesh
    दिल्ली

    Delhi Cabinet: केजरीवाल को मात देकर मंत्री पद की शपथ लेंगें प्रवेश वर्मा

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Swati
    दिल्ली

    Delhi: ‘आप’ ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Taj hotel delhi
    दिल्ली

    G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण,

    September 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Mla Kamlesh Thakur 66a9b74f714c0c1e84991f150d4078de
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कमलेश ठाकुर ने मानसून सत्र की कार्यवाही में पहली बार लिया भाग, सीएम सुक्खू के साथ पहुंचीं विधानसभा

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    डीएलएड में घटती रुचि: सिर्फ 15.5 हजार आवेदन, नौकरी नहीं मिलने से घटा रुझान

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पंचायत चुनाव 2026: 44% निर्वाचित प्रतिनिधि मैट्रिक पास, शिक्षित नेतृत्व का दबदबा

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.