Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

By hinditvnews
April 29, 2026
53
0
Nayab

हरियाणा निकाय चुनाव: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

हिंदी टीवी न्यूज चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Wed, 29 Apr 2026

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज पंचकूला में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह प्रभारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे।

कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

संकल्प पत्र विमोचन समारोह में अलग-अलग जिलों के कई लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। आज पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि, हिसार से जयसिंह बिश्नोई, गुरुग्राम से जगदीश मांडोली, रेवाड़ी से सुरेंद्र मड़िया, अनिल यादव सरपंच, पवन यादव और कैथल से अनिल (पूर्व मंत्री के बेटे) समेत 50 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी का पटका पहना।

उपचुनाव में एक जिप सदस्य, छह सरपंच व 275 पंच निर्विरोध चुने गए

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें एक जिला परिषद, आठ पंचायत समिति के सदस्य, छह सरपंच , 275 पंच शामिल हैं। इसके अलावा सरंपच की दो सीटों और पंच की 293 सीटों पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 मई को जिला परिषद की एक सीट, पंचायत समिति की चार, सरपंच की 24 और पंच की 28 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पंचायत समिति की कुल 12 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 8 निर्विरोध और 4 पर चुनाव होंगे।

वहीं, सरपंच के पद पर 32 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 6 निर्विरोध चुने गए, 24 पर चुनाव होंगे, और 2 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। पंच के पद पर सबसे अधिक सक्रियता यहां दिखी। 542 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 275 निर्विरोध, 28 पर चुनाव होंगे, और 239 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। जिला वार आंकड़ा देखे तो हिसार में सबसे अधिक हलचल रही, जहां 64 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 39 निर्विरोध और 19 पर चुनाव होंगे। कैथल में 50 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 34 निर्विरोध और 15 पर चुनाव होंगे। सोनीपत में 53 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, लेकिन 31 सीटों पर नामांकन नहीं मिला, जो सबसे अधिक है। पंचकूला में स्थिति उलट रही, यहां 23 पंच सीटों में से केवल 1 निर्विरोध और बाकी 22 पर नामांकन नहीं हुआ।

निकाय चुनाव में यह बनी स्थिति

निकाय चुनाव में अंबाला में मेयर पद के चार उम्मीदवार व पार्षद के 21 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। सांपला नगर पालिका चुनाव के चेयरमैन पद के 15 प्रत्याशियों में से 5 ने नामांकन वापस ले लिया है ,जबकि 15 वार्ड में छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। वहीं, सोनीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में बचे है। मंगलवार को अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के बेटे दिव्यांक जैन और कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान की पत्नी मेघा दिवान ने नामांकन वापस लिया। पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में 28 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। अब मैदान में 79 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं, पंचकूला में पार्षद के दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।

Share :
Tagschandigarh newsHaryana Civic Body Elections: CM Nayab Saini Releases BJP's Sankalp Patra Sounds Election Bugle from Panchkulaharyana newshindi news
Previous Article

नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के ...

Next Article

पंजाब: सीएम मान 5 मई को राष्ट्रपति ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vibhag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में मंदिर ट्रस्ट की मदद

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Court Latest
    पंजाब

    Punjab: पूर्व महिला DSP राका गेरा 13 साल पुराने रिश्वत के मामले में दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Night View
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पंचायत कमरऊ में संयुक्त परिवार के 4 भाइयों की एक साथ निकलेगी बरात

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: टॉफी देने के बहाने छह साल की बच्ची से दरिंदगी

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कर्मचारी को 2018 से वरिष्ठता लाभ देने का हाईकोर्ट का आदेश

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Pic
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

    December 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा विभाग में भरे जा रहे सात हजार खाली पद

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: अप्रैल में भी बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

  • Himachal Pradesh Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में मुसीबत बनी बारिश-बर्फबारी, 180 सड़कें अभी भी बंद; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.