Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

  • Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

  • Shri Piyush Goyal Visits Repos Energy Booth at VivaTech Paris 2026, Backs Autonomous Fuelling as India's Next Energy Frontier

  • Bombay Times Launches Headliners, Celebrating the People Behind India's Biggest Headlines

  • This Father's Day, Pocket FM Honours The Fathers Whose Advice Stood The Test of Time

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: प्रदेश में 75 से कम छात्रों वाले कॉलेज बंद होंगे

हिमाचल: प्रदेश में 75 से कम छात्रों वाले कॉलेज बंद होंगे

By hinditvnews
April 30, 2026
66
0
Rakesh

Himachal: प्रदेश में इस सत्र से 75 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज होंगे बंद, उच्च शिक्षा ढांचे में होगा बदलाव

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Apr 2026

प्रदेश में कम विद्यार्थी संख्या वाले कॉलेजों को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ऐसे संस्थानों की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में कम विद्यार्थी संख्या वाले कॉलेजों को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ऐसे संस्थानों की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इस सत्र दाखिलों की प्रक्रिया के बाद जिन कॉलेजों में 75 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें बंद किया जाएगा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक कार्यक्रम अब विद्यार्थी संख्या के आधार पर संचालित होंगे। अधिक नामांकन वाले कॉलेजों में चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम, जबकि कम नामांकन वाले संस्थानों में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

इस फैसले का असर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के छोटे कॉलेजों पर पड़ सकता है। हालांकि शिक्षा विभाग का तर्क है कि संसाधनों का बेहतर उपयोग और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है। कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि वे नामांकन, फैकल्टी उपलब्धता और बुनियादी ढांचे से संबंधित जानकारी तैयार रखें। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि जिन कॉलेजों में 75 से कम छात्र नामांकित हैं, वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे कॉलेजों के विद्यार्थियों को बड़े संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रदेश के 50 कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स होंगे शुरू
प्रदेश में उच्च शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान बताया गया कि प्रदेश के करीब 50 कॉलेजों में बी.वोक कोर्स शुरू किए जाएंगे। पारंपरिक डिग्री के साथ कौशल आधारित कोर्स जोड़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में इसका सीधा लाभ मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्किल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बी.वोक कोर्स के माध्यम से छात्रों को उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में स्नातक स्तर पर विदेशी भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, प्रोजेक्ट वर्क और कम्युनिटी आउटरीच को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाएगा। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि कॉलेजों को स्थानीय उद्योगों और संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए ह ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही व्यावहारिक अनुभव मिल सके।

Share :
Tagscolleges in the state with fewer than 75 studentshimachal pradeshhindi newsshimla newsStarting this academic session
Previous Article

HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते ...

Next Article

Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead Body
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: खलीनी में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली लाश

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स उगाही की प्रक्रिया की शुरू, 20 दिनों में करें tax जमा नहीं तो होगी ये ...

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: हेली टिकट बुकिंग इसी हफ्ते से, 15 जून के बाद के स्लॉट खुलेंगे

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू सड़क हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 8 घायल

    May 28, 2026
    By hinditvnews
  • Bhoot
    NetflixOTTफ़िल्म

    अक्षय कुमार: ‘धुरंधर 2’ सफलता से ‘भूत बंगला’ रिलीज पर असर नहीं

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    जल विवाद से पहले हल: आज से पंजाब-हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा पानी, CM मान नंगल पहुंचेंगे

    May 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • news of himachali aapple
    manaliकिन्नौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 400 सड़कें बंद, पीठ पर सेब ढो रहे बागवान, मजदूरों को देने पड़ रहे दोगुने पैसे

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: अंतिम वोटर लिस्ट जारी, आज लग सकती आचार संहिता

  • Download (8)
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल, तीन इंच तक बिछी बर्फ की चादर; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Timeline

  • June 20, 2026

    BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

  • June 20, 2026

    Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

  • June 20, 2026

    Shri Piyush Goyal Visits Repos Energy Booth at VivaTech Paris 2026, Backs Autonomous Fuelling as India's Next Energy Frontier

  • June 20, 2026

    Bombay Times Launches Headliners, Celebrating the People Behind India's Biggest Headlines

  • June 20, 2026

    This Father's Day, Pocket FM Honours The Fathers Whose Advice Stood The Test of Time

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bd India And The Hope Foundation Committed To Helping Upskill Young Adults

    BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Come To Telangana With Ideas, We Assure Encouragement To Turn Them Into Reality: Sridhar Babu, It Minister

    Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, ...

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Shri Piyush Goyal Visits Repos Energy Booth At Vivatech Paris 2026, Backs Autonomous Fuelling As India's Next Energy Frontier

    Shri Piyush Goyal Visits Repos Energy Booth at VivaTech Paris 2026, Backs Autonomous Fuelling as ...

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.