Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

  • उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

  • उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

  • TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

कांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Neet: बारिश में सख्ती के बीच 13 हजार ने दी NEET परीक्षा, समय बना मुद्दा

Neet: बारिश में सख्ती के बीच 13 हजार ने दी NEET परीक्षा, समय बना मुद्दा

By hinditvnews
May 4, 2026
68
0
Neet

NEET UG 2026: बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच 13 हजार से अधिक ने दिया नीट, चर्चा बनी समय की पाबंदी

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 04 May 2026

नीट यूजी 2026 परीक्षा रविवार को प्रदेश के कुछ जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय के बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा रविवार को प्रदेश के कुछ जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई। परीक्षा को लेकर सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय के बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा और सिरमौर सहित विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 13,039 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शिमला में नौ परीक्षा केंद्रों पर 3738 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से 3627 ने परीक्षा दी जबकि 111 अनुपस्थित रहे।

सिरमौर जिले के नाहन स्थित तीन केंद्रों में 625 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 606 उपस्थित रहे और 19 अनुपस्थित रहे। वहीं, मंडी जिले में 1221, कांगड़ा में 4224, कुल्लू में 729, चंबा में 586 और हमीरपुर जिले में 2714 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बिलासपुर जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर 1332 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 27 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 के तहत अनावश्यक भीड़ जुटाने पर रोक लगाई गई थी। अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल और निर्धारित दस्तावेज ले जाने की अनुमति दी गई। अभिभावकों की भी परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ रही। कई अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

कहां-कितनों ने दी परीक्षा

जिला अभ्यर्थी
शिमला 3627
सिरमौर 606
मंडी 1221
कांगड़ा 4224
कुल्लू 729
चंबा 586
हमीरपुर 2714
बिलासपुर 1332
कुल 13,039

एडमिट कार्ड जांचे
परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्र और एडमिट कार्ड की जांच की गई। कई केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर और जैमर की व्यवस्था भी की गई थी।

हाथ जोड़ता रहा पिता चंद मिनटों की देरी से टूटा नीट का सपना
नीट (एनईईटी) की परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी के लिए रविवार का दिन बुरे सपने जैसा साबित हुआ। धर्मशाला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर समय की पाबंदी ने एक छात्र के साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। निर्धारित समय से कुछ ही मिनट की देरी से पहुंचने के कारण अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। इसके बाद केंद्र के गेट पर एक पिता की बेबसी देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दोपहर 1:30 बजे जैसे ही परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद हुआ, उसके कुछ ही देर बाद एक अभ्यर्थी अपने पिता के साथ वहां पहुंचा। गेट बंद देख पिता के होश उड़ गए। वह वहां तैनात पुलिस कर्मियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कि उसके बच्चे का भविष्य प्रभावित हो जाएगा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सख्त हिदायतों और नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश देने से साफ इंकार कर दिया।

हताश अभिभावक करीब 1:50 बजे तक गेट के बाहर खड़ा रहा। उसने कई बार परीक्षा केंद्र अधीक्षक को बाहर बुलाने की गुहार लगाई, ताकि वह अपनी मजबूरी बता सके, लेकिन उसकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं था। परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद अभ्यर्थी और उसके पिता को भारी मन से वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद दूसरे अभिभावक भी ये देखकर भावुक हो उठे।

चर्चा बनी समय की पाबंदी
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ लोगों का कहना था कि प्रबंधन को मानवीय आधार पर कुछ मिनटों की छूट देनी चाहिए थी, क्योंकि एक अभ्यर्थी का पूरा साल दांव पर लगा था। कुछ अन्य लोगों का मानना था कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में समय का अनुशासन सबसे ऊपर होता है और नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNEET UG 2026 Amidst Rain and Tight Security Over 13000 Candidates Appear for NEETshimla news
Previous Article

Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट ...

Next Article

Shimla News: शिमला स्कूलों को बम धमकी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bhatt
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड BJP: अनुशासनहीन को संगठन में नहीं मिलेगा पद, महेंद्र भट्ट का संकेत

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Cat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल में दुर्लभ फिशिंग कैट दिखी, वन विभाग ने किया बचाव और पुनर्वास

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Asha Anganwadi Health
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय अंतरिम बजट: हिमाचल की 44 हजार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Images (2)
    पंजाब

    unjab: बठिंडा में धुंध के कारण हादसा, डबवाली नेशनल हाईवे पर आपस में टकराईं छह गाड़ियां,

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Gun
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

    April 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कसौली: अरबों की बेनाम संपत्ति की मालिक बनेगी प्रदेश सरकार

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रामपुर के समेज में सर्च ऑपरेशन जारी, सेना के खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद

  • Snow
    manaliलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: जल्द विदा होगा मानसून, 396 सड़कें अब भी बंद

Timeline

  • June 29, 2026

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

  • June 29, 2026

    उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

  • June 29, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

  • June 29, 2026

    TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • June 29, 2026

    हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Transfer

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.