Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at the India International Hospitality Expo 2026

  • Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier with Zero Down Payment

  • Antlia Engineering Works Strengthens Its Position as One of India's Leading AODD Pump Manufacturers

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs and Merchandise

  • Greaves Cotton Reports 31 Percent Growth in Q1 FY27 Revenue, Strengthens Global Presence and Future-Ready Businesses

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब: धमाकों पर सियासी घमासान, मान का भाजपा पर आरोप; बीजेपी ने मांगे सबूत

पंजाब: धमाकों पर सियासी घमासान, मान का भाजपा पर आरोप; बीजेपी ने मांगे सबूत

By hinditvnews
May 6, 2026
102
0
Maan

पंजाब में धमाकों पर सियासत: सीएम मान ने कहा- भाजपा ने करवाए ब्लास्ट, बीजेपी का पलटवार- सबूत दें या फिर इस्तीफा

हिंदी टीवी, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Wed, 06 May 2026

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ के हेडक्वार्टर्स के बाहर मंगलवार रात दो धमाके हुए थे। पुलिस के साथ ही एनआईए अब मामले की जांच कर रही है।

पंजाब में अमृतसर और जालंधर में मंगलवार रात हुए धमाकों पर अब सियासत भी गरमा गई है।

सीएम भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में कहा कि इन धमाकों की जांच चल रही है। यह पंजाब चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी है। भाजपा लोगों के बीच हिंसा और डर फैलाकर वोट हासिल करती है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि वह ऐसा करना बंद करे। पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं। बीजेपी को जहां भी चुनाव लड़ना होता है, वह वहां जाकर झगड़े करवाती है। मान पंजाब के गृह मंत्री भी हैं।

भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया

वहीं भाजपा ने सीएम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा की तरफ से सीएम को अपने आरोपों के सबूत देने के लिए कहा गया है। साथ ही भाजपा ने कहा कि अगर बिना सबूत सीएम मान ने ये बात कही है तो इस्तीफा दें।

भाजपा की तरफ से कहा गया कि लगता है कि भगवंत मान की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनको इस्तीफा दे देना चाहिए और अपना सही इलाज करवाना चाहिए। पंजाब एक बॉर्डर वाला राज्य है और वे इसे मैनेज करने में पूरी तरह फेल हो गए हैं। भाजपा पर कीचड़ उछालकर जो गंदी पॉलिटिक्स कर रहे हैं, वह उनकी घटिया सोच का सबूत है।

पंजाब के लोग पिछले साढ़े 4 साल से गोलियों, धमाकों, हत्याओं और रोज़ाना होने वाली घटनाओं से परेशान हैं, जो आप की निकम्मी सरकार की देन है। भाजपा के लिए पंजाब की शांति और भाईचारा सबसे जरूरी और सबसे पहले है। भाजपा हमेशा पंजाब के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

जाखड़ बोले-धमाकों से ज्यादा सीएम का बयान चिंताजनक

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाके गंभीर चिंता का विषय हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बयान है। जहां एक तरफ पंजाब के डीजीपी इन घटनाओं के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ होने की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री, राजनीति से प्रेरित होकर, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उनके बयानों से घबराहट और अपनी कुर्सी खोने का डर साफ झलकता है।

बेहतर होगा कि वे अपनी कुर्सी की चिंता करना छोड़ दें और इसके बजाय पुलिस को अपना असली काम करने दें, न कि उनका इस्तेमाल विधायकों पर नजर रखने के लिए करें। अगर विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर ही लिया है, तो पुलिस की कितनी भी तैनाती उन्हें रोक नहीं पाएगी।

विपक्ष भी मान पर भड़का

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाबियों को भगवंत मान के राजनीतिक जोक्स या लाखों की शोहरत नहीं चाहिए, बल्कि एक सुरक्षित माहौल चाहिए। अगर आप राज्य को संभाल नहीं सकते, तो गृह मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दें; पंजाब को बारूद का एक और ढेर न बनाएं!

बाजवा बोले-महज संयोग नहीं मान सकते

वहीं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि एक ही दिन में एक के बाद एक हुए धमाकों को महज एक संयोग मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पंजाब सरकार को इन घटनाओं के पीछे के लोगों की पहचान करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

ऐसे समय में जब कई तरह की साजिशों की बातें चल रही हैं और आम जनता में डर फैल रहा है, प्रशासन चुप या लापरवाह नहीं रह सकता। पंजाब पहले से ही युवाओं में बेरोजगारी और अवसरों की कमी जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। शांति और स्थिरता को बिगाड़ने की कोई भी कोशिश हमारे लोगों के बीच अनिश्चितता की भावना को और गहरा ही करेगी। पंजाब अब अस्थिरता के एक और दौर का सामना नहीं कर सकता। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता का भरोसा फिर से जीतना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

खुफिया तंत्र की विफलता-मजीठिया

वहीं अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि दोनों धमाके बीएसएफ ठिकानों, सेना और अर्धसैनिक बलों की छावनियों के बाहर हुए। पंजाब भारत-पाक सीमा से सटा एक संवेदनशील राज्य है। यह कोई छोटी-मोटी चूक नहीं है, बल्कि सुरक्षा और खुफिया तंत्र के तालमेल की एक भयानक विफलता है। यह पूरी तरह से खुफिया तंत्र की विफलता है। ऐसा लगता है कि सुरक्षा से जुड़े सभी पक्ष गहरी नींद में सोए हुए हैं, जबकि सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा को दांव पर लगाया जा रहा है।

जब खासा, बीएसएफ जोन और रेलवे ट्रैक जैसे संवेदनशील इलाके भी अब सुरक्षित नहीं रहे, तो आम पंजाबियों की सुरक्षा के लिए आखिर बचा ही क्या है? भगवंत मान और कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव के राज में, पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय सिर्फ सुर्खियां बटोरने में व्यस्त है। राष्ट्र-विरोधी तत्व खुलेआम दहशत फैला रहे हैं, बयान जारी कर रहे हैं और व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं; जबकि राज्य सरकार बेबस, दिशाहीन नजर आ रही है। पंजाब सब देख रहा है। पंजाब पूछ रहा है-क्या पीआरा वीडियो, झूठे नैरेटिव और डैमेज कंट्रोल (नुकसान की भरपाई) के अलावा, इस सरकार में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज बची भी है?

केंद्र-पंजाब सरकार दोनों जिम्मेदार-वड़िंग

वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि क्या पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि यह एक धमाका था? पंजाब पुलिस और पंजाब के मुख्यमंत्री कभी भी आसानी से यह दावा कर सकते हैं कि यह धमाका नहीं, बल्कि टायर फटने की घटना थी… इन धमाकों की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर है। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार अपने नाटक-तमाशों में व्यस्त हैं। केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था और भी ज़्यादा बिगड़ जाए।

मान का बयान अपरिपक्व राजनीति

वहीं सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का केंद्र और भाजपा को दोषी ठहराने वाला बयान, उनकी अपरिपक्व और अनुभवहीन राजनीति को दर्शाता है।

यह स्वीकार करके कि पंजाब में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, मुख्यमंत्री ने खुद ही राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने की पोल खोल दी है। सुरक्षा में हुई चूकों को ठीक करने के बजाय, आप सरकार केंद्र पर राजनीतिक कीचड़ उछालने में व्यस्त है, और इस तरह वह पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू होने का रास्ता खुद ही तैयार कर रही है।

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

वहीं पंजाब में दोहरे विस्फोट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि हिंदुस्तान में धमाके होते रहते हैं, कौन सी नई बात है।

Share :
Tagschandigarh newshindi newsPolitics over Blasts in Punjab Bhagwant Mann Alleges BJP Orchestrated Explosions BJP Hits Backpunjab news
Previous Article

Punjab: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता ...

Next Article

IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम को प्लेऑफ मैच ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 9वीं का नया सिलेबस लागू, रिकॉर्ड तलब

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Dead Body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट विवाद में दोस्त का हमला, 8 दिन बाद किशोर की मौत

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • raid in himachal
    उत्तराखण्ड

    Income Tax Raid: रामा पैनल्स पर आयकर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी मामले में जांच जारी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना

    December 2, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjay
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिटायरमेंट से 4 दिन पहले संजय गुप्ता बने नियमित मुख्य सचिव

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

    September 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPSSC Recruitment: रद्द भर्तियों की फीस लौटाएगी सरकार, 4.27 करोड़ होंगे रिफंड

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आधार से जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, शिक्षा बोर्ड की नई पहल

  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पहली बार आएंगे शिमला

Timeline

  • August 5, 2026

    WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at the India International Hospitality Expo 2026

  • August 5, 2026

    Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier with Zero Down Payment

  • August 5, 2026

    Antlia Engineering Works Strengthens Its Position as One of India's Leading AODD Pump Manufacturers

  • August 5, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs and Merchandise

  • August 5, 2026

    Greaves Cotton Reports 31 Percent Growth in Q1 FY27 Revenue, Strengthens Global Presence and Future-Ready Businesses

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wae Showcases Next Generation Sustainable Water Technologies At The India International Hospitality Expo 2026

    WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at the India International Hospitality Expo 2026

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier With Zero Down Payment

    Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier with Zero Down Payment

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Antlia Engineering Works Strengthens Its Position As One Of India's Leading Aodd Pump Manufacturers

    Antlia Engineering Works Strengthens Its Position as One of India's Leading AODD Pump Manufacturers

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.