सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

बेअदबी कानून वापस नहीं लेंगे: संगरूर में सीएम मान की दो टूक, कहा-भाजपा के मानहानि नोटिस की कोई परवाह नहीं
हिंदी टीवी न्यूज, (पंजाब)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 09 May 2026
संगरूर में पत्रकारवार्ता के दाैरान सीएम भगवंत मान ने प्रदेश में ईडी की रेड और बेअदबी कानून पर मुखर होकर अपनी बात रखी।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि बेअदबी कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को बेअदबी कानून परवान है लेकिन बादल परिवार को नहीं है।
संगरूर में पत्रकारवार्ता के दाैरान सीएम मान ने कहा कि शपथ से पहले बंगाल जलने लगा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बम धमाके, ईडी रेड से चुनाव की तैयारी करती है।















