Himachal: चंबा में इनोवा खाई में गिरी, छह की मौत

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर
हिंदी टीवी, बनीखेत/चंबा। Published by: Megha Jain Updated Mon, 11 May 2026
Chamba Accident News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।















