Haryana: फरीदाबाद में पिता ने बेटे की हत्या कर दी जान

कातिल बाप फंदे से झूला: फरीदाबाद में पिता ने सात साल के बेटे का गला दबाकर की हत्या, फिर पंखे से लटककर दी जान
हिंदी टीवी, फरीदाबाद । Published by: Megha Jain Updated Mon, 11 May 2026
फरीदाबाद में एक पिता ने अपने 7 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के दयालपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 32 वर्षीय युवक ने अपने सात साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
मृतक युवक की पहचान सागर के रूप में हुई है, जो दयालपुर गांव का निवासी था। उसके बेटे का नाम रक्षित था, जिसकी उम्र सात साल थी। सागर ने पहले अपने बेटे रक्षित का गला दबाकर उसकी जान ले ली। बेटे की हत्या करने के बाद सागर ने घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी फैल गई है।















