Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • आईजीएमसी: दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

  • मणिमहेश यात्रा: बदलेगा रूट, प्रशासन ने बनाया प्लान-बी

  • किन्नौर कैलाश यात्रा: दो दिन बाद फिर शुरू, 375 श्रद्धालु रवाना

  • Quint Digital Limited Q1 FY 2026–27: Building Momentum, Delivering Results

  • Shrewsbury International School India Completes Its First Year in Bhopal

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand News: नंदा देवी एक्सप्रेस से नवविवाहिता लापता

Uttarakhand News: नंदा देवी एक्सप्रेस से नवविवाहिता लापता

By hinditvnews
May 11, 2026
95
0
Kalka Train

Roorkee: नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से गायब हुई नवविवाहिता, कानपुर से पति के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए थी आई

हिंदी टीवी, लक्सर (रुड़की) । Published by: Megha Jain Updated Mon, 11 May 2026

नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध परिस्थिति में लापता नवविवाहिता का अब तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने नवविवाहिता की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया है।

नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही नवविवाहिता लापता हो गई। विवाहिता की तलाश में लक्सर पहुंचे उसके परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में कोतवाली पुलिस ने नवविवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने नवविवाहिता की तलाश में एथल से लक्सर होते हुए डोसनी की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी मनीष अग्रोही का विवाह तीन माह पूर्व हुआ है। मनीष अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ उत्तराखंड आए थे। केदारनाथ दर्शन के बाद पांच मई को दपंती नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। मनीष के अनुसार रात 10.30 बजे वह ट्रेन में सवार हुए थे। हरिद्वार तक उनकी पत्नी और वह बातें करते रहे। इस बीच उनकी आंख लग गई।

पुलिस महिला की तलाश में जुटी
ट्रेन के रुड़की पहुंचने पर उनकी आंख खुली तो उनकी पत्नी सीट पर नहीं थी। उन्होंने कोच में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद वह परिजनों के साथ कानपुर से लक्सर लौटे। नवविवाहिता की आखिरी लोकेशन बहादरपुर रेलवे बाईपास के समीप मिलने पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लेकिन यहां उन्हें सीसीटीवी नहीं चलने की जानकारी मिली। इस पर वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने रेल प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

इस बीच जीआरपी ने उपनिरीक्षक अतुल चैहान ने थाने के माॅनिटर को बाईपास मार्ग ले जाकर कैमरे की फुटेज चेक कराई। इसमें ट्रेन के यहां नहीं रुकने की बात सामने आई। परिजनों की सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज की है। लोकेशन के आधार पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान और चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऐथल से बाईपास मार्ग होते हुए डोसनी तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संभावित स्थानों पर महिला की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। 

पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन चलाया
कानपुर निवासी मनीया अग्रहरि ने पुलिस को बताया था कि वह पांच मई को अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी लापता हो गई थी। महिला की आखिरी लोकेशन बहादरपुर खादर गांव के पास मिली थी। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। काफी तलाश के बावजूद अब तक महिला का पता नहीं लग सका है। मामले में अब पुलिस ने महिला की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में बदल दिया है। बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार की ओर से मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदला गया है। पुलिस टीमों को महिला की तलाश में लगाया गया है।

लक्सर रेलवे स्टेशन के 40 सीसीटीवी पड़े बंद

लक्सर रेलवे स्टेशन पर लगाए गए 40 से अधिक सीसीटीवी बंद पड़े हैं। ऐसे में किसी आपराधिक घटना या अन्य मामले में निगरानी और संदिग्धों की पहचान में रेलवे पुलिस को कोई सहायता नहीं मिल पा रही है। लक्सर में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन अधिकांश बंद पड़े हुए हैं। यह तब है कि जब चारधाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का उत्तराखंड आवागमन हो रहा है। स्थानीय निवासी और यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्लेटफार्म और परिसर में सीसीटीवी होने से किसी वारदात के समय जांच में मदद मिल सकती है। इसकी सहायता से पुलिस भी चोरी और जहरखुरानी जैसी घटनाओं में संदिग्धों की पहचान कर सकती है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन यहां सीसीटीवी तो लगाए हैं लेकिन इन्हें चालू नहीं कराया जा रहा है।

प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में नए कैमरे लगाए गए हैं। उपकरणों को दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया जा रहा है। डीवीआर रिकाॅर्डिंग और इंस्टालेशन की प्रक्रिया लंबित होने के कारण सिस्टम अभी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। – केआर मीणा, स्टेशन अधीक्षक

लक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होकर शोपीस बने हुए हैं। -आकाश गुप्ता, यात्री

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगातार भीड़ रहती है लेकिन कैमरे बंद होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है।– कृष्ण कुमार गुप्ता, यात्रीस्टेशन मास्टर पहले सभी कैमरे चालू होने की बात कह रहे थे लेकिन बाद में कैमरे बंद होने की बात सामने आई। -प्रशांत वर्मा, यात्री

हाईवे पर भी नवविवाहिता की तलाश

ट्रेन में यात्रा करते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई नवविवाहिता की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस रेलवे ट्रैक के अलावा हाईवे पर भी नवविवाहिता की गुमशुदगी से जुड़े सुराग तलाश रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी मनीष अग्रोही अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ पांच मई को देहरादून से गाजियाबाद जाने के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। रात के समय हरिद्वार से ट्रेन के रवाना होने के बाद नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर महिला की तलाश करने के साथ ही लक्सर – रुड़की हाईवे पर भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की अलग – अलग टीमों को महिला की तलाश में लगाया गया है। वहीं, महिला के परिजन भी उनकी तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को परिजन ने रुड़की क्षेत्र में महिला की तलाश की।

Share :
Tagshindi newsNanda Devi Express Newlywed Woman MissingTraveled from Kanpur with Husband for Pilgrimage to Kedarnathuttarakhand news
Previous Article

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले मौसम अलर्ट, ...

Next Article

Haryana: फरीदाबाद में पिता ने बेटे की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: सरकारी संपत्ति को नुकसान, सोनप्रयाग में केस दर्ज

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan Singh
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan Singh
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली: दोस्त की हत्या के दोषी को चार साल बाद उम्रकैद

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Cylender
    Chandigarh Newsपंजाब

    हरियाणा: वाणिज्यिक सिलिंडर सप्लाई बहाल, प्रवासी मजदूरों को 5 किलो सिलिंडर भी

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Antibiotics
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 4900 मेधावियों को आज मिलेंगे 16-16 हजार रुपये

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

Timeline

  • August 10, 2026

    आईजीएमसी: दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

  • August 10, 2026

    मणिमहेश यात्रा: बदलेगा रूट, प्रशासन ने बनाया प्लान-बी

  • August 10, 2026

    किन्नौर कैलाश यात्रा: दो दिन बाद फिर शुरू, 375 श्रद्धालु रवाना

  • August 8, 2026

    Quint Digital Limited Q1 FY 2026–27: Building Momentum, Delivering Results

  • August 8, 2026

    Shrewsbury International School India Completes Its First Year in Bhopal

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Igmc

    आईजीएमसी: दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

    By hinditvnews
    August 10, 2026
  • manimahesh yatra 2023

    मणिमहेश यात्रा: बदलेगा रूट, प्रशासन ने बनाया प्लान-बी

    By hinditvnews
    August 10, 2026
  • kinner kelash

    किन्नौर कैलाश यात्रा: दो दिन बाद फिर शुरू, 375 श्रद्धालु रवाना

    By hinditvnews
    August 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.