हरियाणा: 11 दिन से ठप सफाई व्यवस्था, कल होगी बैठक

हरियाणा में 11 दिन से ठप सफाई व्यवस्था: सरकार ने यूनियन को बातचीत के लिए बुलाया, कल होगी बैठक
हिंदी टीवी, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 12 May 2026
हरियाणा में लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश में जुटी है।
हरियाणा में पिछले 11 दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार ने सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ बातचीत के लिए बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार सुबह 11 बजे हरियाणा निवास में होगी, जिसमें निकाय मंत्री विपुल गोयल यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।
लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश में जुटी है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और सफाई व्यवस्था बहाल करने पर चर्चा होने की संभावना है।















