UP News: 6 महीने पहले लव मैरिज, पति-पत्नी की संदिग्ध मौत

6 महीने पहले चुना था प्यार,मिली मौत: कमरे में पति फंदे पर, पत्नी के मुंह से झाग- उजड़ गई दो जिंदगी
हिंदी टीवी, गोरखपुर। Published by: Megha Jain Updated Tue, 12 May 2026
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सादाब की बहन उनके कमरे पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने कमरे के जंगले से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पड़ी। कमरे में सादाब का शव पंखे से लटका था, जबकि निकहत निशा अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में मंगलवार सुबह प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे के अंदर पति का शव पंखे से लटका मिला, जबकि गर्भवती पत्नी बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया, जबकि पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है।















