Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

  • उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

  • कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

  • हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

  • Shimla: समर फेस्टिवल गुरनाम भुल्लर के गीतों पर झूमी शिमला

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

By hinditvnews
June 12, 2026
1
0
Kainchi Dhaam

Kainchi Dham Mela: बड़ा बदलाव…चार दिन बंद रहेगा ये रूट, भारी वाहनों पर पाबंदी

हिंदी टीवी न्यूज, हल्द्वानी। Published by: Megha Jain Updated Fri, 12 Jun 2026

कैंची धाम मेले के कारण भारी वाहनों को काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें टनकपुर और रामनगर के रास्ते अपने गंतव्य पहाड़ी जिलों का रुख करना होगा।

कैंची धाम मेले को देखते हुए भारी वाहनों को काठगोदाम से पहाड़ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को वाया टनकपुर और रामनगर पहाड़ी जिलों का रुख करना होगा। कैंची धाम रूट पर 13 जून की सुबह छह बजे से रात 11 बजे और 13 जून की देर रात 12 बजे से 14 जून की रात 11 बजे तक भारी माल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाले वाहन 13 जून की रात 11.00 बजे से 14 जून की सुबह 6.00 बजे तक आवागमन कर सकते हैं। इसके बाद से 16 जून की रात 11 बजे तक इनका आवागमन प्रभावित रहेगा।

अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए मालवाहक व भारी वाहन रामनगर, मोहान, रानीखेत होते हुए जाएंगे। इसी रूट से वापस आएंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए जाएंगे और आएंगे। अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले एंबुलेंस को क्वारब से आने दिया जाएगा।

केमू व रोडवेज बसों के लिए भी प्लान जारी
13 जून को केमू व रोडवेज की बसों का आवागमन यथावत रहेगा। केमू, रोडवेज की अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जाने वाली बसें 14 जून की दोपहर दो बजे से 16 जून की दोपहर 12 बजे तक भवाली-कैंची धाम क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगी। इन्हें खुटानी बैंड से डायवर्ट कर वाया रामगढ़ और मुक्तेश्वर से भेजा जाएगा।

छोटे वाहनों के लिए भी अलग से प्लान
ज्योलीकोट से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहन मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्ट होकर तिरछाखेत बाईपास होते हुए खुटानी बैंड से क्वारब की ओर जाएंगे। भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी खुटानी से डायवर्ट होंगे। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी व मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहन क्वारब से डायवर्ट होकर नथुवाखान होते हुए भीमताल होकर हल्द्वानी जाएंगे। रानीखेत के वाहन खैरना से क्वारब होकर आएंगे।

दोपहिया वाहनों का संचालन बंद
दोपहिया वाहनों के लिए 14 जून की सुबह आठ बजे से 16 जून की शाम चार बजे तक कैंचीधाम क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन काठगोदाम रेलवे स्टेशन, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम, विकास भवन पार्किंग भीमताल और फरसौली स्थित परिवहन निगम की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश जारी किए हैं कि 11 जून से 16 जून तक यात्रा और मेला मार्गों से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रख सकेंगे।

इस व्यवस्था के तहत नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित प्रमुख यात्रा मार्गों पर स्थित दुकानों, भोजनालयों, मेडिकल स्टोरों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को देर रात तक संचालन की अनुमति रहेगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इन प्रतिष्ठानों के सुचारू संचालन में आवश्यक सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कैंची धाम मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। देर रात यात्रा करने वाले लोगों को भी इससे राहत मिलेगी।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्यरात्रि तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष नजर रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षित और सुगम यात्रा का लक्ष्य
पुलिस के अनुसार कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

कैंची मेले में सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कैंची धाम आश्रम के स्थापना दिवस पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। कैंची धाम के रूट पर डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती रहेगी। इसके लिए मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल की दो कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले की सीमा पर 17 स्थलों पर एसएसबी के जवान वाहनों की चेकिंग करेंगे।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के अनुसार मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसएसबी, पीएसी, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तथा आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया है। मेले के दौरान करीब 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थलों, पार्किंग क्षेत्रों, शटल सेवा केंद्रों तथा मंदिर परिसर के आसपास विशेष निगरानी रखेंगी

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के साथ सेना के अफसरों ने बैठक की। नैनीताल, हल्द्वानी और भवाली सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे की रैंडम चेकिंग का आदेश दिए गए हैं। बैठक में सभी थाना प्रभारियों व कोतवाल को सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मेला क्षेत्र एवं संपर्क मार्गों के महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस एवं बाबा नीब करौरी महाराज जन्मोत्सव मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी निर्देश दिए

– सभी थाना क्षेत्र में विशेष मोबाइल पार्टियों की तैनाती

– पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं यातायात कर्मियों की तैनाती

– सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) जरूरी।

– पार्किंग स्थलों, शटल सेवा संचालन स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस सहायता केंद्र।

– सोशल मीडिया एवं साइबर सेल को भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर निगरानी का निर्देश।

– मेडिकल टीम, एंबुलेंस, फायर सर्विस और आपदा राहत टीम अलर्ट मोड पर रहे

वाहनों पर लगेंगे रूट स्टिकर
कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को चिह्नित पार्किंग स्थलों पर पार्क किया जाएगा। इसके अलावा अन्य रूट के वाहनों पर विशेष स्टिकर लगाए जाएंगे। पुलिस ने हर रूट के लिए अलग-अलग रंगों के स्टिकर तैयार कराए हैं। मान लीजिए हल्द्वानी में पुलिस आपको रोकती है और पूछती है कि आपको कहां जाना है। अगर आप कहते हैं कि आप अल्मोड़ा की ओर जा रहे हैं तो आपको वाहन पर एक स्टिकर लगा दिया जाएगा। यह स्टिकर निकला तो वाहन सीज होगा। स्टिकर के हिसाब से वाहनों को अलग-अलग रूटों पर भेजा जाएगा।

पांच लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना
पुलिस व प्रशासन का अनुमान है कि इस बार कैंची मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए ही यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रित की योजना तैयार की गई है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 15 जून को 2.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 13, 14 और 16 जून को भी कुल ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

आधी रात तक खुले रहेंगे बाजार
एसएसपी ने बताया कि कैंची धाम मेला व ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए 11 जून से 16 जून तक पहाड़ी मार्ग व कस्बों में दुकानें आधी रात तक खुली रहेंगी। नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे। इन दुकानों में आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां एवं अन्य जरूरी सेवा वाली दुकानें शामिल हैं।

नैनीताल में बनाए गए 35 डायवर्जन प्वाइंट
नयागांव, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, लामाचौड़, आरटीओ तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, छड़ायल चौराहा, पंचायतघर, गन्ना सेंटर, शीतल होटल, गौरापड़ाव, तीनपानी, गौलापुल तिराहा, कुंवरपुर तिराहा, नारीमन तिराहा, भीमताल तिराहा, भीमताल बाईपास तिराहा, गोरखपुर तिराहा, खुटानी बैंड, नैनी बैंड, रामगढ़ तिराहा, भवाली तिराहा, नयापुल तिराहा, रानीखेत पुल, बेतालघाट पुल, पाडली तिराहा, वैली ब्रिज, क्वारब पुल, ओडाखान तिराहा, लक्ष्मी खान तिराहा, सैनिटोरियम तिराहा, नैनी बैंड, मस्जिद तिराहा, रूसी नंबर एक-एक बैंड, रूसी नंबर दो बैंड, रूसी नंबर एक व दो पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsRoute diversion for heavy vehicles from June 13 to 16 due to the Kainchi Dham Fairuttarakhand news
Previous Article

हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में ...

Next Article

उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमकेयर घोटाला: 98 निजी अस्पतालों पर FIR की तैयारी

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Trump
    पंजाब

    ट्रंप के फैसले का असर: पंजाब-हरियाणा के 2 लाख युवा अमेरिका में अवैध

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Tarun
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 18,900 किमी लिंक सड़कें बनेंगी, जियो टैगिंग के बाद ही मिलेगी पेमेंट

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • raid in himachal
    उत्तराखण्ड

    Income Tax Raid: रामा पैनल्स पर आयकर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी मामले में जांच जारी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Death Ll
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: नाले में गिरा युवक, गंदे पानी से पेट भरने से मौत

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Ambedkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती 2025: जयराम ठाकुर का दावा, कांग्रेस ने बनाई थी अंबेडकर को हराने की साजिश

    April 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 61 जजों के तबादले

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में आंतरिक लड़ाई बढ़ी

Timeline

  • June 12, 2026

    Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

  • June 12, 2026

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

  • June 12, 2026

    कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

  • June 12, 2026

    हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

  • June 12, 2026

    Shimla: समर फेस्टिवल गुरनाम भुल्लर के गीतों पर झूमी शिमला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aeroplane

    Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Uk Weathers

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Kainchi Dhaam

    कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.