Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल हाईकोर्ट: 22 साल बाद अनुकंपा नौकरी की मांग खारिज

  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›एम्स बिलासपुर: गंभीर बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक मशीन आएगी

एम्स बिलासपुर: गंभीर बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक मशीन आएगी

By hinditvnews
May 14, 2026
98
0
Aiims

Himachal News: एम्स बिलासपुर में गंभीर बीमारियों की जांच होगी और सटीक, आधुनिक मशीन की खरीद प्रक्रिया शुरू

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 14 May 2026

एम्स बिलासपुर आधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी टेंडेम मास स्पेक्ट्रोमेट्री मशीन स्थापित करने जा रहा है। यह मशीन सामान्य लैब टेस्टिंग से कई गुना ज्यादा एडवांस है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन मरीजों को मिलेगा जो लंबे समय से हार्मोनल असंतुलन, बांझपन, थायराइड की जटिल समस्याओं और मेटाबॉलिक विकारों से जूझ रहे हैं।

एम्स बिलासपुर अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए जल्द ही चिकित्सा जगत की बेहद आधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी टेंडेम मास स्पेक्ट्रोमेट्री मशीन स्थापित करने जा रहा है। करोड़ों की लागत वाली यह मशीन एम्स के एंडोक्रिनोलॉजी  विभाग में लगाई जाएगी। संस्थान ने ग्लोबल टेंडर जारी कर दिए हैं।

इस सुविधा के शुरू होने से न केवल हिमाचल, बल्कि पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती जिलों के मरीजों को भी पीजीआई चंडीगढ़ या दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह मशीन सामान्य लैब टेस्टिंग से कई गुना ज्यादा एडवांस है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन मरीजों को मिलेगा जो लंबे समय से हार्मोनल असंतुलन, बांझपन, थायराइड की जटिल समस्याओं और मेटाबॉलिक विकारों से जूझ रहे हैं। अक्सर इन बीमारियों में रक्त के भीतर मौजूद तत्वों की मात्रा इतनी कम होती है कि सामान्य मशीनें उन्हें पकड़ नहीं पातीं, लेकिन एलसीएमएस तकनीक नैनोग्राम स्तर तक की सूक्ष्मता से जांच कर सटीक रिपोर्ट देती है। शरीर में दवाओं के असर और विषैले तत्वों की जांच में भी मशीन मददगार होगी।

मशीन के आने से टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के जटिल मामलों व एड्रिनल ग्रंथि और पिट्यूटरी ग्रंथि से जुड़ी बीमारियों का इलाज आसान होगा। कैंसर के मरीजों के लिए बायो-मार्कर की पहचान करने में मशीन मददगार है, जिससे डॉक्टर यह तय कर पाएंगे कि कीमोथेरेपी या दवाओं का कितना असर हो रहा है। 

बच्चों की अनुवांशिक बीमारियों की हो सकेगी पहचान
बच्चों में होने वाली दुर्लभ अनुवांशिक और जन्मजात बीमारियों की पहचान अब बिलासपुर में ही संभव होगी। न्यूरो और किडनी के मरीजों में चल रही दवाओं का शरीर पर सटीक असर देखा जा सकेगा। एम्स के डॉक्टरों को जटिल शोध कार्यों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का डेटा मिल सकेगा।

अत्याधुनिक तरीके से होगी नसों की बारीक जांच
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में तंत्रिका तंत्र और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों की जांच पहले से कहीं अधिक सटीक और आधुनिक तरीके से हो सकेगी। संस्थान ने अत्याधुनिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक क्षेत्र के अधिकांश मरीजों को हाथ-पैर सुन्न होना, नसों में झनझनाहट, मांसपेशियों की कमजोरी, रीढ़ से जुड़ी नसों के दबाव और बच्चों में जन्मजात तंत्रिका विकारों की जांच के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था।

Share :
TagsAIIMS Bilaspur to conduct diagnostics for serious ailments procurement process for advancedbilaspur newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल: सिफारिश और दबाव से तबादला कराने ...

Next Article

Himachal: पुलिस-होमगार्ड भर्ती को चुनाव आयोग की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vikram
    Chandigarh Newsपंजाब

    बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन मुद्दों पर होगी खास चर्चा

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर

    April 6, 2025
    By hinditvnews
  • Cid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच से सीआईडी का इन्कार

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: कांगड़ा-मंडी में कांग्रेस, सोलन-ऊना में भाजपा आगे

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: किसानों को योगी आदित्यनाथ का तोहफा, 2.51 लाख खातों में 460 करोड़ ट्रांसफर

    February 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्रों का धरना

  • Aiims
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 52 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विजिलेंस ब्यूरो को RTI से बाहर करने पर हाईकोर्ट की रोक

Timeline

  • September 8, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: 22 साल बाद अनुकंपा नौकरी की मांग खारिज

  • September 7, 2026

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • September 7, 2026

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • September 7, 2026

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • September 7, 2026

    EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: 22 साल बाद अनुकंपा नौकरी की मांग खारिज

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.