Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बयाना विधायक रितु बनावत को हाईकोर्ट से राहत, चुनाव याचिका खारिज

  • दिल्ली: नई परिवहन नीति से प्रदूषण घटेगा, व्यवस्था होगी आधुनिक

  • हरिद्वार: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला पुलिस ने रोका

  • Himachal: गगल-जेवर सीधी उड़ान शुरू, हिमाचल से नोएडा का सफर आसान

  • हिमाचल: हाईकोर्ट सुनवाई के बीच जुखाला कॉलेज में साइंस-कॉमर्स संकाय बहाल

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›एम्स बिलासपुर: हार्ट ऑपरेशन के बाद मरीजों को मिलेगी सुपर कूलिंग सुरक्षा

एम्स बिलासपुर: हार्ट ऑपरेशन के बाद मरीजों को मिलेगी सुपर कूलिंग सुरक्षा

By hinditvnews
May 16, 2026
56
0
Aiims

एम्स बिलासपुर: दिल के ऑपरेशन के बाद मरीजों को मिलेगी सुपर कूलिंग की सुरक्षा, जटिलताओं को रोकने में मिलेगी मदद

हिंदी टीवी, बिलासपुर। Published by: Megha Jain Updated Sat, 16 May 2026

एम्स बिलासपुर में यह सुविधा शुरू होने के बाद प्रदेश के मरीजों को एडवांस थर्मल मैनेजमेंट तकनीक के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जैसे बड़े मेडिकल संस्थानों का रुख कम करना पड़ेगा।

एम्स बिलासपुर में अब दिल के गंभीर मरीजों और जटिल सर्जरी कराने वाले लोगों को अत्याधुनिक थैराप्यूटिक हाइपो हाइपरथर्मिया सिस्टम की सुविधा मिलने जा रही है। यह तकनीक खास तौर पर हार्ट सर्जरी और आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की सुरक्षित रिकवरी के लिए उपयोग की जाएगी। संस्थान ने इस हाईटेक प्रणाली की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। एम्स बिलासपुर में यह सुविधा शुरू होने के बाद प्रदेश के मरीजों को एडवांस थर्मल मैनेजमेंट तकनीक के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जैसे बड़े मेडिकल संस्थानों का रुख कम करना पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रणाली दिल की पेचीदा सर्जरी के बाद मरीजों को स्थिर रखने और ब्रेन डैमेज जैसी गंभीर जटिलताओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह प्रणाली मुख्य रूप से कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के लिए खरीदी जा रही है।

इसी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी, बायपास सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट और छाती से जुड़ी जटिल सर्जरी की जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार दिल के ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर के तापमान को नियंत्रित स्तर तक कम करना पड़ता है ताकि शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव कम हो और सर्जरी सुरक्षित तरीके से पूरी की जा सके। यह मशीन शरीर के तापमान को अत्यंत सटीक तरीके से नियंत्रित करती है, जिससे ऑपरेशन के दौरान और बाद में जटिलताओं का खतरा घटता है। दिल की बड़ी सर्जरी के बाद मरीजों को अक्सर तेज बुखार, शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव और संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सिस्टम मरीज के शरीर को स्थिर तापमान पर बनाए रखने में मदद करेगा, जिससे रिकवरी प्रक्रिया बेहतर और सुरक्षित हो सकेगी।

कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक के बाद जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है, तब यह तकनीक शरीर को नियंत्रित तापमान पर रखकर दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में सहायक होती है। इसी कारण इसे आधुनिक क्रिटिकल केयर मेडिसिन की महत्वपूर्ण तकनीकों में गिना जाता है। यह प्रणाली आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों के इलाज में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। सेप्सिस या गंभीर संक्रमण के कारण आने वाले तेज बुखार को नियंत्रित करने में भी इसका उपयोग किया जाएगा। कई बार दवाओं से तापमान नियंत्रित नहीं हो पाता, ऐसे में यह मशीन शरीर को आवश्यक तापमान पर बनाए रखती है।

 

Share :
TagsAIIMS Bilaspur: Patients to Receive 'Super-Cooling' Protection After Heart Surgeryhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: ससुर के अतिक्रमण पर बहू की ...

Next Article

धर्मशाला IPL मैच: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड कैबिनेट: योग नीति व गोल्डन कार्ड व्यवस्था को मंजूरी

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट की टिप्पणी – मामला सिर्फ अपर शिमला के कुछ गांवों तक सीमित नहीं

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: लाल सिंघी अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों के आशियाने राख

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Drug
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: महिलाओं में बढ़ा नशा, पुरुषों में आई गिरावट

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: तीन दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के आसार

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    CHANDIGHARपंजाब

    किसानों के समर्थन में केजरीवाल: किसानों से बात करे भाजपा

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreme Court
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    SC: हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

  • Bjp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल के हमीरपुर में भाजपा पहुंच रही घर द्वार

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट का आदेश, वन भूमि से हर हाल में हटेगा अतिक्रमण

Timeline

  • June 30, 2026

    राजस्थान: बयाना विधायक रितु बनावत को हाईकोर्ट से राहत, चुनाव याचिका खारिज

  • June 30, 2026

    दिल्ली: नई परिवहन नीति से प्रदूषण घटेगा, व्यवस्था होगी आधुनिक

  • June 30, 2026

    हरिद्वार: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला पुलिस ने रोका

  • June 30, 2026

    Himachal: गगल-जेवर सीधी उड़ान शुरू, हिमाचल से नोएडा का सफर आसान

  • June 30, 2026

    हिमाचल: हाईकोर्ट सुनवाई के बीच जुखाला कॉलेज में साइंस-कॉमर्स संकाय बहाल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    राजस्थान: बयाना विधायक रितु बनावत को हाईकोर्ट से राहत, चुनाव याचिका खारिज

    By hinditvnews
    June 30, 2026
  • Rekha

    दिल्ली: नई परिवहन नीति से प्रदूषण घटेगा, व्यवस्था होगी आधुनिक

    By hinditvnews
    June 30, 2026
  • Azad

    हरिद्वार: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला पुलिस ने रोका

    By hinditvnews
    June 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.