हिमाचल मौसम: बढ़ेगा पारा, पांच दिन साफ रहेगा मौसम

Himachal Weather: हिमाचल में चढ़ेगा पारा, प्रदेश में पांच दिन माैसम साफ रहने के आसार
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 16 May 2026
माैसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली हुई है।















