गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Ghaziabad: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हिंदी टीवी, गाजियाबाद। Published by: Megha Jain Updated Sat, 16 May 2026
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मिलक चाकरपुर पैट्रोल पंप के सामने दुहाई से बागपत जाने वाले रास्ते पर दुर्घटना हो गई। बाइक चालक का नाम अजीम अंसारी पुत्र मुशीर निवासी गली न. 10 इन्द्रापुरी लक्ष्मी गार्डन लोनी है। जो दुहाई की तरफ से बागपत की ओर जा रहा था। मिलक चाकरपुर पेट्रोल पंप के सामने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार दी गई। हादसे में अजीम अंसारी की मौत हो गई।















