Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: लिंगानुपात सुधार में लापरवाही पर चार डॉक्टर निलंबित

  • पंचकूला: आप नेता दीपक सिंगला मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

  • हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

  • उत्तराखंड: पारा 40 पार, वकीलों को बिना कोट कोर्ट में एंट्री मंजूर

  • Dehradun: नमाज बयान पर सियासत तेज, योगी के समर्थन में मदरसा बोर्ड चेयरमैन

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

By hinditvnews
May 19, 2026
4
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: मैदान के साथ पहाड़ भी तपे, लू चलने का अलर्ट; राज्य के कुछ भागों में बारिश होने के आसार

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 May 2026

प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं।

हिमाचल प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान कुछ स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।  अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सोमवार को पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऊना और देहरा में यह 40 डिग्री के पास दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने 19 से 21 मई तक कुछ जगहों पर लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

जोल में गर्मी बढ़ते ही मक्की की सिंचाई में जुटे किसान

उधर, ऊना जिले की उपतहसील जोल के क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते किसान मक्की की फसल को बचाने के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में किसान सुबह जल्दी और देर शाम तक खेतों में सिंचाई कर मक्की की फसल में नमी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। गांवों में कई किसान ट्यूबवेल, मोटर और पाइपों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचा रहे हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर चालित पंपों का सहारा लेकर सिंचाई कर रहे हैं ताकि तेज धूप से फसल प्रभावित न हो। किसानों का कहना है कि मक्की की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण चरण में है और यदि समय पर पानी न मिले तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसान अमर सिंह का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने बताया कि फसल को बचाने के लिए रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं किसान अजय कुमार ने बताया कि मक्की की फसल अच्छी स्थिति में है, लेकिन पानी की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

गर्मी से राहत के आसार, कुछ भागों लगातार एक सप्ताह तक माैसम खराब

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में 19 से 25 मई तक बारिश होने की संभावना है। 22 मई को मैदानी,  मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की स्थिति में कई हिस्सों में तापमान गिरने के आसार हैं। शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 20.4, सुंदरनगर 20.5, भुंतर 17.0, कल्पा 11.4,  धर्मशाला 18.2, ऊना 21.4, नाहन 20.1, केलांग 7.3, पालमपुर 22.5, सोलन 17.4, मनाली 13.8, कांगड़ा 21.4, मंडी 21.1, बिलासपुर 22.5, चंबा 18.7, जुब्बड़हट्टी 23.4, कुफरी 14.3, कुकुमसेरी 6.1, सेऊबाग 15.0, बरठीं 18.9, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 12.2, देहरागोपीपुर 23.0, ताबो 10.2 व नेरी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: heatwave alert in statehindi newsimd forecast of continuous rainfall is expected in few regions forshimla news
Previous Article

उत्तराखंड: पारा 40 पार, वकीलों को बिना ...

Next Article

पंचकूला: आप नेता दीपक सिंगला मनी लॉन्ड्रिंग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    यूसीसी: ‘उत्तराखंड में इसी माह लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली पर नया सेस, 10 श्रेणियों पर ₹1 प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Car
    उत्तराखण्ड

    Accident: हरिद्वार में हादसा चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Om Birla News
    राष्ट्रीय

    ओम बिरला ने क्यों लगाई BSP के इस सांसद को फटकार, कहा- अगर ऐसा दोबारा न हो तो ही ठीक

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • Vyas
    manaliउत्तर प्रदेशकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा यूपी का युवक, तलाश जारी

    December 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Congress
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए विधानसभा अध्यक्ष के बेटे सहित 18 में होगा मुकाबला

  • 24 10 2023 Poland Pilot 23563998
    कुल्लूमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

    मजा बनी सजा! पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़ बिलिंग से भरी उड़ान, बीच में ही लापता हुआ पौलेंड का पायलट; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • Wine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Wine HP: सेब से अब हार्ड वाइन बनाएगा एचपीएमसी

Timeline

  • May 19, 2026

    Haryana: लिंगानुपात सुधार में लापरवाही पर चार डॉक्टर निलंबित

  • May 19, 2026

    पंचकूला: आप नेता दीपक सिंगला मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

  • May 19, 2026

    हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

  • May 19, 2026

    उत्तराखंड: पारा 40 पार, वकीलों को बिना कोट कोर्ट में एंट्री मंजूर

  • May 19, 2026

    Dehradun: नमाज बयान पर सियासत तेज, योगी के समर्थन में मदरसा बोर्ड चेयरमैन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Suspended

    Haryana: लिंगानुपात सुधार में लापरवाही पर चार डॉक्टर निलंबित

    By hinditvnews
    May 19, 2026
  • Deepak

    पंचकूला: आप नेता दीपक सिंगला मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

    By hinditvnews
    May 19, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

    By hinditvnews
    May 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.