पाकिस्तान में तेल आपूर्ति ठप होने का अलर्ट, एयरपोर्ट व पावर ग्रिड बंद करने की चेतावनी।

पाकिस्तान में तेल आपूर्ति ठप होने का अलर्ट: एयरपोर्ट, डिफेंस सिस्टम और पावर ग्रिड बंद करने की चेतावनी; खलबली
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़ । Published by: Megha Jain Updated Wed, 20 May 2026
पाकिस्तान की प्रमुख तेल रिफाइनिंग कंपनी अटॉक रिफाइनरी ने पाकिस्तान सरकार और ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओगरा) को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में कंपनी ने चेतावनी दी है कि सड़क प्रतिबंधों और सुरक्षा बंदिशों के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति पाकिस्तान में बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
पाकिस्तान में बहुत बड़े संभावित ऊर्जा संकट के संकेत सामने आए हैं। पाकिस्तान की प्रमुख तेल रिफाइनिंग कंपनी अटॉक रिफाइनरी ने पाकिस्तान सरकार और ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओगरा) को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में कंपनी ने चेतावनी दी है कि सड़क प्रतिबंधों और सुरक्षा बंदिशों के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति पाकिस्तान में बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
अगर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो रिफाइनरी संचालन बंद करने की नौबत आ सकती है। जिससे समूचे पाकिस्तान में बड़ा संकट आ जाएगा। इस वजह से पाकिस्तान में हवाई अड्डे, डिफेंस सिस्टम और पावर ग्रिड के बंद होने का सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। इसकी चेतावनी भी रिफाइनरी की ओर से जारी कर दी गई है। अमर उजाला के पास इस गोपनीय चिट्ठी की कॉपी मौजूद है। जिसमें पाकिस्तान की खराब हो रही हालत की पूरी जानकारी दी गई है।
तेल टैंकरों को यातायात प्रतिबंधों से छूट की मांग
चिट्ठी के अनुसार एआरएल ने सरकार से तेल टैंकरों को यातायात प्रतिबंधों से तत्काल छूट देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि रावलपिंडी और आसपास के इलाकों में लागू यातायात नियंत्रण और सड़क बंदी के चलते रिफाइनरी तक कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आवाजाही बाधित हो गई है। कंपनी के मुताबिक बड़ी संख्या में तेल टैंकर शहर की सीमाओं में फंसे हुए हैं। जिससे कच्चे तेल को उनकी रिफाइनरी तक पहुंचने में लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रिफाइनरी से उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।















