कुल्लू सड़क हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 8 घायल

Road Accident In Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; तीन महिलाओं की मौत; 8 घायल
हिंदी टीवी न्यूज, कुल्लू। Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 May 2026
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक टैक्सी खाई में गिर गई है। टैक्सी में 9 से 10 सवारियां थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।
जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी (सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी में 9 से 10 सवारियां थी। हादसे में ताजा जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हैं। सूचना के बाद पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने कहा कि घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया।















