Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

पंजाब
Home›पंजाब›Highcourt: पंजाब सरकार को झटका, एमबीबीएस-बीडीएस में रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा एनआरआई कोटे का लाभ

Highcourt: पंजाब सरकार को झटका, एमबीबीएस-बीडीएस में रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा एनआरआई कोटे का लाभ

By hinditvnews
September 11, 2024
397
0
Pu High Court

Highcourt: पंजाब सरकार को झटका, एमबीबीएस-बीडीएस में रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा एनआरआई कोटे का लाभ

हिंदी टीवी न्यूज, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed,

प्रदेश में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजाब सरकार ने एक शुद्धिपत्र जारी करके नियमों को बदल दिया था। इसमें एनआरआई श्रेणी के तहत प्रवेश के प्रावधान को संशोधित कर एनआरआई के निकटतम रिश्तेदारों को भी कोटा में आवेदन की अनुमति दी गई थी। इसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका पहुंची थी।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ा झटका देते हुए एनआरआई कोटे के तहत एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मानदंड बदलने के राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया है। इससे अब रिश्तेदारों को एनआरआई कोटे का लाभ नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने माना कि राज्य के नए मानदंड प्रवेश प्रक्रिया की अखंडता और निष्पक्षता से समझौता करेंगे।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 20 अगस्त के शुद्धिपत्र के माध्यम से एनआरआई की परिभाषा का विस्तार अनुचित है। एनआरआई कोटा का उद्देश्य वास्तविक एनआरआई और उनके बच्चों को लाभ पहुंचाना था, जिससे उन्हें भारत में शिक्षा के अवसरों तक पहुंच मिल सके। परिभाषा को व्यापक बनाकर चाचा, चाची, दादा-दादी और चचेरे भाई-बहन जैसे दूर के रिश्तेदारों को शामिल करके कोटे के मूल उद्देश्य को कमजोर किया गया है। इस विस्तार के चलते कोटे का दुरुपयोग संभव है।

इस विस्तार के कारण वो लोग कोटे का लाभ उठाकर सीटें ले लेंगे, जो नीति के मूल उद्देश्य के अंतर्गत नहीं आते हैं। इसके चलते अधिक योग्य उम्मीदवार दरकिनार हो जाएंगे। मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायाधीश अरुण खेत्रपाल की खंडपीठ ने एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गीता वर्मा और कई अन्य उम्मीदवारों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश पारित किए हैं। पीठ ने यह भी कहा कि संशोधित प्रावधान जो देखभाल करने वाले रिश्तेदारों को अभिभावक के रूप में मान्यता देता है वह अस्पष्ट है।

याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया था कि 9 अगस्त को यूटी चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब सरकार की ओर से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के माध्यम से चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी किया गया था और यूटी कोटा के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त और पंजाब के लिए 15 अगस्त थी। हालांकि, 20 अगस्त को राज्य सरकार ने अवैध तरीके से एक शुद्धिपत्र जारी करके नियमों को बदल दिया। एनआरआई श्रेणी के तहत प्रवेश के मौजूदा प्रावधान को संशोधित किया गया, यहां तक कि उन उम्मीदवारों को भी कोटा में आवेदन की अनुमति दी गई, जो एनआरआई के निकटतम रिश्तेदार हैं। 22 अगस्त को फिर से एक अधिसूचना जारी की गई और मोहाली के डाॅ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज में राज्य कोटा की 85 प्रतिशत सीटों में से 15 प्रतिशत सीट एनआरआई कोटा में दे दी गई।

Share :
Tagschandigarh newsHigh Court Cancelled Punjab Govt Order To Change Criteria Admission To MBBS BDS Courses Under NRI Quotahindi newspunjab news
Previous Article

Punjab: कनाडा की फ्लाइट पकड़ने से पहले ...

Next Article

हरियाणा में हाई प्रोफाइल नामांकनों का दिन: ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भर्ती में शामिल होकर चुनौती नहीं दे सकते अभ्यर्थी: हाईकोर्ट

    August 6, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

    May 9, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Jawahar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    October 28, 2026
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet: कल होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, सरकार की एक साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा पेश

    January 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आपदा पीड़ितों के रिकवरी नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक

  • Nagar Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 130 साल पुराने दस्तावेज़ के लिए नगर निगम पहुंची अमेरिकी महिला

  • Jonny
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    इंग्लैंड क्रिकेटर Jonny Bairstow ने धर्मशाला मैदान को बताया बेहतर

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.