Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Quint Digital Limited Q1 FY 2026–27: Building Momentum, Delivering Results

  • Shrewsbury International School India Completes Its First Year in Bhopal

  • Ampcus Cyber Convenes National Leaders at GRC India AI Conclave 2026 to Advance AI Governance, Cybersecurity, and Digital Trust

  • The Habitats Trust Awards Rs. 3.3 Crore to Six Biodiversity Conservation Projects Across India

  • Galgotias University and Larsen & Toubro – L&T EduTech Launch Industry Integrated Specialisations for the 2026 Intake

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›श्रीखंड यात्रा 2026: भीमडवारी-पार्वती बाग मार्ग हाई रिस्क, यात्रा पर संकट

श्रीखंड यात्रा 2026: भीमडवारी-पार्वती बाग मार्ग हाई रिस्क, यात्रा पर संकट

By hinditvnews
June 25, 2026
57
0
Srikhand

Shri Khand Yatra 2026: भीमडवारी-पार्वती बाग मार्ग हाई रिस्क, श्रीखंड महादेव यात्रा पर संशय

हिंदी टीवी न्यूज, पतलीकूहल (कुल्लू)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 25  Jun 2026

श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 पर फिलहाल संशय के बादल छा गए हैं। विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने भीमडवारी से पार्वती बाग तक के मार्ग को भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और चट्टानें गिरने के खतरे के कारण हाई रिस्क बताया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा है कि यात्रा पर अंतिम फैसला विशेषज्ञों की रिपोर्ट और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

अगले महीने प्रस्तावित श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं लेकिन विशेषज्ञों की रिपोर्ट ने यात्रा पर संशय खड़ा कर दिया है। विशेषज्ञों ने इस बार भीमडवारी से पार्वती बाग मार्ग को असुरक्षित बताया है।

बुधवार को श्रीखंड महादेव ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2026 की प्रस्तावित यात्रा के आयोजन, मार्ग की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बुद्धि सिंह ठाकुर समेत सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा मार्ग की सुरक्षा और व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने 8 और 18 जून को यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी है।

रिपोर्ट के अनुसार भीमडवारी से पार्वती बाग तक का मार्ग मौजूदा परिस्थितियों में अत्यंत संवेदनशील और जोखिमपूर्ण पाया गया है। विशेषज्ञों ने आगामी मानसून के दौरान भूस्खलन, चट्टानों के गिरने, अचानक जलस्तर बढ़ने, फ्लैश फ्लड और मलबे के बहाव की आशंका जताई है।  पर्वतारोहण संस्थान मनाली के स्की इंस्ट्रक्टर अंकुश कुमार और ट्रैकिंग गाइड गोपाल सिंह ने बैठक में स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में श्रीखंड महादेव यात्रा को सुरक्षित नहीं माना जा सकता और इसकी अनुशंसा नहीं की जाती।

भीमडवारी और पार्वती बाग के बीच मौजूदा मार्ग के साथ-साथ प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग भी इस समय सुरक्षित नहीं हैं। किसी दुर्घटना या आपदा की स्थिति में इस क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य चलाना भी बेहद कठिन होगा। विशेषज्ञों ने भीमडवारी के कैंपिंग क्षेत्र को भी उच्च जोखिम वाला बताया है। जहां बढ़ते जल प्रवाह, फ्लैश फ्लड और मलबे के बहाव से गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

संस्थान ने इस प्रभावित हिस्से को हाई रिस्क जोन घोषित करने की अनुशंसा की है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मौजूदा स्थिति और विशेषज्ञों की रिपोर्ट को देखते हुए यात्रा का आयोजन जोखिम भरा हो सकता है। ट्रस्ट के सदस्यों से कहा गया है कि यदि उन्हें रिपोर्ट पर कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वे अपना लिखित पक्ष तहसीलदार के माध्यम से प्रस्तुत करें। यात्रा को लेकर अंतिम निर्णय सुरक्षा मानकों और पहलुओं के गहन परीक्षण के बाद ही लिया जाएगा।
लंगर सेवा की तैयारियों में जुटी कमेटियां : गैर सरकारी सदस्य चायल के प्रधान देवी सिंह ठाकुर, रंजीत ठाकुर, रोशन ठाकुर और नयाल ठाकुर का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले करीब 10 हजार यात्री महादेव के दर्शन कर लौट आए हैं। कई लंगर कमेटी यात्रा के दौरान लंगर सेवा के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। सैकड़ों टेंट कारोबारियों ने टेंट लगाने का कार्य पूरा कर दिया है। एक टेंट कारोबारी ने 5 लाख से ज्यादा की खाद्य सामग्री अपने गंतव्य तक पहुंचा दी है।

 

 

Share :
TagsExperts Warn of Landslide Risk Shrikhand Mahadev Yatra Faces Uncertaintyhimachal pradeshhindi newskullu news
Previous Article

हिमाचल: बिना परमिट दौड़ेंगी HRTC की इलेक्ट्रिक ...

Next Article

कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की भीड़, रोज 5 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cement
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cement Rate: एक दिन बाद फिर 5 रुपये महंगा सीमेंट

    September 24, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: गोवंश के संरक्षण को कठोर कानून लाएगी धामी सरकार, राज्य में हैं 27 हजार निराश्रित गोवंश

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Omprakash
    दिल्ली

    दिल्ली CM घोषणा लाइव: BJP ने रविशंकर प्रसाद-ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया, नया CM चुनेंगे

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, SSB स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Parvesh
    दिल्ली

    Delhi Cabinet: केजरीवाल को मात देकर मंत्री पद की शपथ लेंगें प्रवेश वर्मा

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Ed2
    पंजाब

    ED Raid: खन्ना में कांग्रेस नेता के घर ईडी की रेड

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Chitta smuggler: जंगल में अकेला रहता था पिंटू

  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal : शर्मनाक! शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं के साथ की गंदी हरकत, पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज; आरोपी फरार

  • Weather Alert
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम

Timeline

  • August 8, 2026

    Quint Digital Limited Q1 FY 2026–27: Building Momentum, Delivering Results

  • August 8, 2026

    Shrewsbury International School India Completes Its First Year in Bhopal

  • August 8, 2026

    Ampcus Cyber Convenes National Leaders at GRC India AI Conclave 2026 to Advance AI Governance, Cybersecurity, and Digital Trust

  • August 8, 2026

    The Habitats Trust Awards Rs. 3.3 Crore to Six Biodiversity Conservation Projects Across India

  • August 8, 2026

    Galgotias University and Larsen & Toubro – L&T EduTech Launch Industry Integrated Specialisations for the 2026 Intake

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Quint Digital Limited Q1 Fy 2026–27: Building Momentum, Delivering Results

    Quint Digital Limited Q1 FY 2026–27: Building Momentum, Delivering Results

    By hinditvnews
    August 8, 2026
  • Shrewsbury International School India Completes Its First Year In Bhopal

    Shrewsbury International School India Completes Its First Year in Bhopal

    By hinditvnews
    August 8, 2026
  • Ampcus Cyber Convenes National Leaders At Grc India Ai Conclave 2026 To Advance Ai Governance, Cybersecurity, And Digital Trust

    Ampcus Cyber Convenes National Leaders at GRC India AI Conclave 2026 to Advance AI Governance, ...

    By hinditvnews
    August 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.