हिमाचल: बिजली बोर्ड में अध्यक्ष से प्रमुख अभियंता तक की शक्तियां होंगी तय

Himachal: बिजली बोर्ड में नए सिरे से तय होंगी अध्यक्ष से लेकर प्रमुख अभियंता की शक्तियां, बीओडी बैठक में फैसला
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 26 Jun 2026
बिजली बोर्ड ने अपने अध्यक्ष से लेकर प्रमुख अभियंता तक की वित्तीय शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया है। बोर्ड ने निदेशक मंडल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय को मंजूरी दी है।
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने अपने अध्यक्ष से लेकर प्रमुख अभियंता तक की वित्तीय शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया है। बोर्ड ने निदेशक मंडल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय को मंजूरी दी है। इसके साथ ही गिरि पावर हाउस के आधुनिकीकरण और बद्दी में दो बैटरी ऊर्जा भंडारण सिस्टम (बीईएसएस) लगाने को भी हरी झंडी मिली है। इन फैसलों से बिजली बोर्ड के कामकाज में सुधार होगा और औद्योगिक क्षेत्र को लाभ मिलेगा। वित्तीय शक्तियों को नए सिरे से तय किया जाएगा। जल्द ही इसका पूरा मसौदा तैयार कर अधिसूचना जारी की जानी प्रस्तावित है। बैठक में गिरी पावर हाउस के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी गई। यह परियोजना 1978 में स्थापित की गई थी और इसकी क्षमता 60 मेगावाट बिजली उत्पादन की है। तकनीकी बदलावों के कारण इसकी उत्पादन क्षमता लगातार घट रही थी, जिसे अब बेहतर स्थिति में लाया जाएगा। यह फैसला बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।















