Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • नकली नोट मामला: 26 साल पहले दर्जी बना मुकेश, अब NIA खंगाल रही नेटवर्क

  • बहादुरगढ़: घरेलू कलह में पत्नी ने पति पर चलाई गोली, 6 पर केस

  • केदारनाथ: कर्नाटक-हिमाचल के दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से AIIMS भेजा

  • शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर’ लिखकर पुतला फूंका

  • हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 2027-28 से बदलेगी यूनिफॉर्म, हरा ड्रेस कोड

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›हिमाचल: तकनीकी शिक्षा में प्रमोशन कोटा खत्म, सरकार से जवाब तलब

हिमाचल: तकनीकी शिक्षा में प्रमोशन कोटा खत्म, सरकार से जवाब तलब

By hinditvnews
June 27, 2026
94
0
himachal high court

हिमाचल: तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमोशन कोटा खत्म करने के फैसले पर सरकार से जवाब तलब

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Jun 2026

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में काडर पुनर्गठन और प्रमोशन कोटा खत्म करने पर विवाद खड़ा हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में काडर पुनर्गठन और प्रमोशन कोटा खत्म करने पर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी (असिस्टेंट डायरेक्टर) ने राज्य सरकार द्वारा जारी एक हालिया अधिसूचना को प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले में प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 6 अगस्त को होगी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि सरकार का यह कदम मनमाना, असांविधानिक और महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी) केंद्र के स्थापित नियमों के खिलाफ है।

याचिका में बताया गया है कि सरकार ने 10 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) के दो मौजूदा पदों को री-डेजिग्नेट (नया नाम) करके असिस्टेंट डायरेक्टर (इंडस्ट्रियल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग) और असिस्टेंट डायरेक्टर (एंटरप्रेन्योरियल डेवलपमेंट) बना दिया गया है। अब इन पदों को 100 फीसदी सीधी भर्ती से भरने का फैसला लिया गया है, जिससे वर्षों से सेवा दे रहे ग्रुप इंस्ट्रक्टर्स और प्रिंसिपल्स का 50 फीसदी प्रमोशन कोटा खत्म हो गया है। डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिंग) के तीन पदों में से केवल एक बरकरार रखा गया, जबकि बाकी दो पद नए सृजित काडर के लिए डायवर्ट कर दिए।

याचिकाकर्ता ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक हैं और साल 2018 से प्रिंसिपल व बाद में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने याचिका में कहा कि वर्ष 2014 के आरएंडपी नियमों के मुताबिक इन पदों पर 50 फीसदी भर्ती विभागीय पदोन्नति और 50 फीसदी सीधी भर्ती से होनी चाहिए। प्रदेश में 136 आईटीआई प्रिंसिपल्स हैं, जिनके लिए आगे प्रमोशन के मात्र 6 पद (5 सीनियर स्केल प्रिंसिपल और 1 डिप्टी डायरेक्टर) उपलब्ध हैं। प्रमोशन के अवसर पहले ही 5 फीसदी से कम हैं। कई अधिकारी 20 से अधिक वर्षों से एक ही पद पर बिना एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन के काम कर रहे हैं।

Share :
TagsHimachal Govt asked to respond to decision to abolish promotion quota in Technical Education Department.himachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: ईंटें महंगी, घर बनाना हुआ और ...

Next Article

Himachal: लाल सिंघी अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: दृष्टिबाधित बेरोजगारों का चक्काजाम, सचिवालय के पास यातायात ठप

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Download (55)
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: नाहन के राकेश ने मॉरिशस में यूपीआई से किया पहला लेनदेन, प्रधानमंत्री ने किया सेवा का शुभारंभ

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: सीएम ने ट्रेनिंग पोर्टल किया लॉन्च, बजट को बताया विकास की बड़ी संभावना

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ गांव में मिली सुरंग, अंदर जाने पर हैरान लोग, जानें रहस्य

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: डॉ. बिंदल के खिलाफ शिकायत से गुटबाजी तेज, गरमाई राजनीति

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • 768 512 17427231 Thumbnail 3x2 Newss
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर

    November 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

  • kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में करोड़ों रुपये का गबन, जांच में सामने आया महिला सब पोस्टमास्टर का नाम

  • 1 67
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार, 14 यूनिटों में होगा विस्तार

Timeline

  • September 25, 2026

    नकली नोट मामला: 26 साल पहले दर्जी बना मुकेश, अब NIA खंगाल रही नेटवर्क

  • September 25, 2026

    बहादुरगढ़: घरेलू कलह में पत्नी ने पति पर चलाई गोली, 6 पर केस

  • September 25, 2026

    केदारनाथ: कर्नाटक-हिमाचल के दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से AIIMS भेजा

  • September 25, 2026

    शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर’ लिखकर पुतला फूंका

  • September 25, 2026

    हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 2027-28 से बदलेगी यूनिफॉर्म, हरा ड्रेस कोड

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nia

    नकली नोट मामला: 26 साल पहले दर्जी बना मुकेश, अब NIA खंगाल रही नेटवर्क

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Crime

    बहादुरगढ़: घरेलू कलह में पत्नी ने पति पर चलाई गोली, 6 पर केस

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Helicopter

    केदारनाथ: कर्नाटक-हिमाचल के दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से AIIMS भेजा

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.