शिमला: प्रदर्शन के बीच सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी

Shimla: प्रदर्शन के बीच सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत; लड़खड़ाकर गिरने लगे तो नेताओं ने संभाला
हिंदी टीवी न्यूज, ऊना। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Jun 2026
प्रदर्शन के दाैरान मीडिया से बात करते समय हर्ष महाजन को अचानक चक्कर आ गया और वह लड़खड़ाकर गिरने लगे।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। महाजन को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। शनिवार को डीसी कार्यालय शिमला के बाहर जिला परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दाैरान मीडिया से बात करते समय हर्ष महाजन को अचानक चक्कर आ गया और वह लड़खड़ाकर गिरने लगे। इस दाैरान साथ खड़े चाैपाल के विधायक बलबीर वर्मा व अन्य नेताओं ने उन्हें संभाला। इसके बाद महाजन को तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया।
आईजीएमसी के कार्यवाहक एमएस डाॅ. प्रवीण भाटिया ने कहा कि सांसद हर्ष महाजन की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। उनके टेस्ट और आगे की जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है।














