Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

  • उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

  • उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

  • TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›कसोल रेव पार्टी: हाईकोर्ट के डीसी-एसपी तबादले और SIT जांच के आदेश

कसोल रेव पार्टी: हाईकोर्ट के डीसी-एसपी तबादले और SIT जांच के आदेश

By hinditvnews
June 29, 2026
7
0
himachal high court

Kasol Rave Party: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कुल्लू के डीसी-एसपी के तबादले और SIT जांच के निर्देश

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Jun 2026

हिमाचल हाईकोर्ट ने कसोल रेव पार्टी मामले में कुल्लू के डीसी, एसपी और संबंधित एसडीएम के एक सप्ताह के भीतर तबादले के निर्देश दिए हैं। अदालत ने विभागीय जांच, डीआईजी की निगरानी में एसआईटी गठन और एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू के कसोल (पार्वती घाटी) में नियमों को ताक पर रखकर आयोजित की गई रेव पार्टी पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने राज्य सरकार को एक सप्ताह में कुल्लू के डीसी, एसपी और संबंधित एसडीएम को ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं।

साथ ही इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने और पूरे मामले की जांच के लिए डीआईजी स्तर के अधिकारी की देखरेख में एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने कहा कि प्रशासनिक विश्वास बहाल करने के लिए कुल्लू में तुरंत योग्य आईपीएस कैडर के एसपी को तैनात किया जाए, जो एसआईटी का हिस्सा भी होंगे। खंडपीठ ने कहा कि आयोजकों और अधिकारियों के बीच के गठजोड़ की जांच के लिए डीआईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में तीनों जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। सुनवाई 6 अगस्त को अनुपालन रिपोर्ट  के साथ होगी।

जनहित याचिका में बताया गया है कि कसोल के ग्रीन फॉरेस्ट में 7 जून से 11 जून तक बड़े पैमाने पर रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में देश-विदेश (बंगलूरू, हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, चंडीगढ़ और इजराइल) से हजारों पर्यटक पहुंचे थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि 5 जून को ही मणिकर्ण के थाना प्रभारी और पुलिस उपअधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट चेतावनी दी थी कि इस सुनसान जंगली इलाके में 3 हजार से 3,500 लोगों के जुटने की उम्मीद है। वहां मादक पदार्थों की तस्करी और उपभोग की पूरी संभावना है।
थाने में सीमित पुलिस बल होने के कारण हर व्यक्ति पर नजर रखना मुमकिन नहीं होगा। अदालत ने पाया कि इस गंभीर और प्रतिकूल रिपोर्ट के बावजूद अगले ही दिन 6 जून को एसडीएम की ओर से आयोजकों को लाउड म्यूजिक बजाने की अनुमति दे दी गई। अदालत ने पाया कि कुल्लू के एसपी मदन लाल ने अपने हलफनामे में दावा किया था कि मौके पर कोई सीसीटीवी कैमरा चालू नहीं मिला। जबकि डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सचिव की निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक वहां 10-15 सीसीटीवी कैमरे लगे थे और उन्होंने खुद मौके से डीवीआर जब्त कर पुलिस को सौंपा था। एसपी के इस विरोधाभासी बयान पर कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई।
न्यायालय ने कहा कि अगर 9 जून को कोर्ट की वेकेशन बेंच ने दखल न दिया होता, तो यह पार्टी प्रशासन की नाक के नीचे 11 जून तक मजे से चलती रहती। यह सीधे तौर पर प्रशासनिक सरेंडर और मिलीभगत का मामला है। अदालत ने कहा कि व्यावसायिक स्तर पर इतने बड़े आयोजन बिना स्थानीय प्रशासन के संरक्षण के नहीं हो सकते।

अदालती दखल के बाद रुकी पार्टी, मिले प्रतिबंधित ड्रग्स: 9 जून को हाईकोर्ट के वेकेशन बेंच के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने छापा मारा। जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार मौके से कोकीन और एलएसडी ड्रग्स के साथ दो पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया। बिना परमिट के परोसी जा रही भारी मात्रा में शराब, बीयर की बोतलें, चरस/गांजा भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले रोलिंग पेपर्स बरामद हुए। इस पार्टी में डीजे का काम कर रही रूस की डारिया कुजमिनिख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत की वजह ड्रग ओवरडोज मानी जा रही है। रात 10 बजे तक की अनुमति के बावजूद पार्टी में रात 11 बजे तक तेज संगीत बजाने का टाइम-टेबल तय किया गया था।

Share :
Tagshimachal high court orders sit probe in kasol rave party casehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क में 5 बड़े ...

Next Article

हिमाचल मौसम: 1 से 4 जुलाई तक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pm modi
    India Newsधार्मिकराष्ट्रीय

    Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या पहुंचे PM मोदी, मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों रामभक्त; दोपहर 12.29 बजे रामलला की ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Rajasthan

    जोधपुर: गर्ल्स हॉस्टल में MBBS डॉक्टर का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भ्रष्टाचार आरोपित अफसर को अतिरिक्त सीएस प्रभार पर जवाब तलब

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP बजट सत्र: सीएम बोले- समाजवादियों का चरित्र दोहरा, बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिश्ते से इनकार पर लड़की के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचआरटीसी बस के आगे गिरा एचटी तार, टायर फटे, एक की मौत

    March 1, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bank
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला

  • Bear
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने 50.14 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Timeline

  • June 29, 2026

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

  • June 29, 2026

    उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

  • June 29, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

  • June 29, 2026

    TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • June 29, 2026

    हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Transfer

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.