Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब बंद: मोहाली में हाईवे जाम, रेल सेवा प्रभावित नहीं

  • नई प्रणाली: केंद्र के बजट खर्च पर राज्यों की मनमानी रुकेगी, हिमाचल तैयार

  • हिमाचल हाईकोर्ट: बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर की समय सीमा तय करे सरकार

  • हिमाचल: घुमारवीं में बनेगी ग्रीन मार्केट, ई-नाम से आसान होगा व्यापार

  • शिमला: सीएम सुक्खू बोले- बच्चेदानी ऑपरेशन मामला छोटा, और तथ्य आएंगे सामने

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›एचपीयू: होटल मैनेजमेंट-टूरिज्म की फीस बढ़ी, बीएड रिजल्ट घोषित

एचपीयू: होटल मैनेजमेंट-टूरिज्म की फीस बढ़ी, बीएड रिजल्ट घोषित

By hinditvnews
July 7, 2026
54
0
hpu

HPU Admission 2026: होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म कोर्स की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस बढ़ी, बीएड रिजल्ट भी घोषित

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 07 Jul 2026

एचपीयू ने 2026-27 सत्र के लिए बीएचएम और टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस बढ़ा दी है तथा 15 जुलाई तक प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है, जेनेरिक इलेक्टिव परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है और नए सत्र से विद्यार्थियों को डिजिटल आईडी कार्ड भी दिए जाएंगे।

एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस में बढ़ोतरी की है। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) की वार्षिक नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एफवाईआईसीटीटीएम) की फीस 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 62,500 रुपये प्रतिवर्ष कर दी गई है। इसी के साथ दोनों पाठ्यक्रमों की बची हुई सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 14 को अंतिम मेरिट सूची
एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। यह परीक्षा एचपीयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों और सरदार पटेल विवि मंडी से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रदेशभर के 26 परीक्षा केंद्रों पर करवाई गई थी। मेडिकल वर्ग में सामान्य श्रेणी का सर्वोच्च अंक 124, अनुसूचित जाति का 119 और अनुसूचित जनजाति का 117 रहा। नॉन मेडिकल वर्ग में ओबीसी श्रेणी का सर्वोच्च अंक 124, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति दोनों में 123-123 अंक रहे। वहीं कला एवं वाणिज्य वर्ग में ओबीसी ओपन श्रेणी का सर्वोच्च अंक 127, अनुसूचित जाति का 120 और अनुसूचित जनजाति का 112 अंक दर्ज किया गया। यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी या विषय वर्ग से संबंधित कोई त्रुटि दिखाई देती है तो वह 9 जुलाई तक ई-मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद 14 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

एचपीयू ने जारी किया जेनेरिक इलेक्टिव परीक्षाओं का शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की जेनेरिक इलेक्टिव (जीई) परीक्षाओं का अलग से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि हालांकि इन परीक्षाओं का उल्लेख पहले ही संबंधित विषयों की डेटशीट में किया गया था। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अलग अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार दूसरे सेमेस्टर के विभिन्न जेनेरिक इलेक्टिव विषयों की परीक्षाएं 8 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी। इनमें मीडिया लेखन एवं हिंदी पत्रकारिता, हिमाचल का इतिहास, एडवांस्ड एकेडमिक राइटिंग, सूचना का अधिकार, प्रबंधन, कन्वर्जेंस मीडिया, योग एवं मानव मूल्य, हिमाचल का भूगोल, सामाजिक जनसांख्यिकी, अर्थशास्त्र, पर्यटन, सकारात्मक मनोविज्ञान और अन्य विषय शामिल हैं। इसी तरह चौथे सेमेस्टर के जेनेरिक इलेक्टिव विषयों की परीक्षाएं 9 जुलाई को होंगी। कुछ विषयों की परीक्षा का समय पहले जारी डेटशीट की तुलना में सुबह से दोपहर अथवा दोपहर से सुबह किया गया है।

बीएचएम, फवाईआईसीटीटीएम की रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक  आवेदन कर सकते हैं। बीएचएम में नॉन-सब्सिडाइज्ड श्रेणी के विद्यार्थियों को केवल ट्यूशन फीस मद में ही 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष अधिक देने होंगे। पहले वर्ष में इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 82,155 रुपये जमा करने होंगे, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में कुल फीस 80,590 रुपये रहेगी। एफवाईआईसीटीटीएम में भी नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस में 12,500 रुपये प्रतिवर्ष की बढ़ोतरी की गई है।

इस श्रेणी के विद्यार्थियों को पहले वर्ष में कुल 69,655 रुपये जमा करने होंगे। वहीं सब्सिडाइज्ड सीटों पर पहले वर्ष की फीस छात्रों के लिए 19,345 रुपये और छात्राओं के लिए 16,345 रुपये निर्धारित की गई है। विवि ने स्पष्ट किया है कि दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा फीस और विश्वविद्यालय पंजीकरण शुल्क निर्धारित फीस में शामिल नहीं हैं। इनका भुगतान परीक्षा नियंत्रक और संबंधित शाखा के माध्यम से अलग से करना होगा।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newshpu admission 2026 bhm tourism fee hike bed result digital id cardshimla news
Previous Article

हिमाचल: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए ...

Next Article

Himachal: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला ए सीरीज: धर्मशाला से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    युद्ध का असर: पश्चिम एशिया संकट से हिमाचल के MSME प्रभावित, कई उद्योग संकट में

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 भर्ती, नर्सरी-KG बच्चों की देखभाल

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चिंताजनक…जलस्रोत पर गंभीर संकट

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • 0 Snowfall Himachal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, पठानकोट हाईवे पर पहाड़ी दरकी

    March 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आईआईटी मंडी छात्र विपिन कुमार की खड्ड में डूबने से मौत

  • Download (2)
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में सैलानी मुफ्त कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज

  • Arrest
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:धर्मशाला में अवैध वीजा पर रह रही युगांडा की महिला गिरफ्तार

Timeline

  • August 21, 2026

    पंजाब बंद: मोहाली में हाईवे जाम, रेल सेवा प्रभावित नहीं

  • August 21, 2026

    नई प्रणाली: केंद्र के बजट खर्च पर राज्यों की मनमानी रुकेगी, हिमाचल तैयार

  • August 21, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर की समय सीमा तय करे सरकार

  • August 21, 2026

    हिमाचल: घुमारवीं में बनेगी ग्रीन मार्केट, ई-नाम से आसान होगा व्यापार

  • August 21, 2026

    शिमला: सीएम सुक्खू बोले- बच्चेदानी ऑपरेशन मामला छोटा, और तथ्य आएंगे सामने

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mohali

    पंजाब बंद: मोहाली में हाईवे जाम, रेल सेवा प्रभावित नहीं

    By hinditvnews
    August 21, 2026
  • Paise

    नई प्रणाली: केंद्र के बजट खर्च पर राज्यों की मनमानी रुकेगी, हिमाचल तैयार

    By hinditvnews
    August 21, 2026
  • Himachal High Court

    हिमाचल हाईकोर्ट: बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर की समय सीमा तय करे सरकार

    By hinditvnews
    August 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.