हिमाचल मौसम: 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत, 18 से फिर बदलेगा मौसम

Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत; 18 से फिर बदलेगा मौसम
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 14 Jul 2026
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। आईएमडी ने 17 जुलाई तक किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी और अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 18 और 19 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होने के संकेत हैं। वहीं प्रदेश में अब भी 69 सड़कें, 13 ट्रांसफार्मर और 80 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
हिमाचल प्रदेश में लगातार कई दिनों तक बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 17 जुलाई तक प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 18 और 19 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होकर कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज कर सकता है।















