Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: पीटीए शिक्षकों को झटका: शुरुआती सेवा पेंशन-वरिष्ठता में नहीं जुड़ेगी

Himachal: पीटीए शिक्षकों को झटका: शुरुआती सेवा पेंशन-वरिष्ठता में नहीं जुड़ेगी

By hinditvnews
July 24, 2026
50
0
himachal high court

Himachal: पेंशन और वरिष्ठता में नहीं जुड़ेगी पीटीए शिक्षकों की प्रारंभिक सेवाएं, जानें हाईकोर्ट के बड़े फैसले

हिंदी टीवीन्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 24 Jul 2026

अदालत ने स्पष्ट किया कि पीटीए के तहत की गई प्रारंभिक सेवा अवधि को पेंशन, वरिष्ठता, वेतन वृद्धि या अन्य वित्तीय लाभों के लिए नहीं जोड़ा जा सकता। न्यायालय ने कहा कि पीटीए शिक्षक सीधे राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं थे, इसलिए उनकी प्रारंभिक सेवा को सरकारी सेवा के समान नहीं माना जा सकता।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पीटीए के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों को झटका देते हुए उनकी 62 याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि पीटीए के तहत की गई प्रारंभिक सेवा अवधि को पेंशन, वरिष्ठता, वेतन वृद्धि या अन्य वित्तीय लाभों के लिए नहीं जोड़ा जा सकता। न्यायालय ने कहा कि पीटीए शिक्षक सीधे राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं थे, इसलिए उनकी प्रारंभिक सेवा को सरकारी सेवा के समान नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने प्रवीण कुमार व अन्य की याचिकाओं पर संयुक्त फैसला सुनाते हुए कहा कि पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा विभाग के सक्षम प्राधिकारी की ओर से नहीं, बल्कि स्कूल स्तर की पीटीए समितियों ने स्थानीय आवश्यकता के आधार पर की थी। इन शिक्षकों को सरकार सीधे वेतन नहीं देती थी, बल्कि पीटीए समितियां मानदेय देती थीं, जिसकी प्रतिपूर्ति सरकार ग्रांट-इन-एड नीति के तहत करती थी।

 याचिकाकर्ताओं ने विद्या उपासकों से जुड़े जोगा सिंह मामले का हवाला देते हुए अपनी प्रारंभिक सेवा को जोड़ने की मांग की थी। अदालत ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि विद्या उपासकों की नियुक्ति सरकार की ओर से निर्धारित चयन प्रक्रिया और न्यूनतम योग्यता के आधार पर हुई थी, जबकि पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का पालन किए बिना स्थानीय स्तर पर की गई थी। दोनों मामलों की परिस्थितियां समान नहीं हैं, इसलिए जोगा सिंह फैसले का लाभ पीटीए शिक्षकों को नहीं मिल सकता। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि याचिकाकर्ताओं ने वर्ष 2021 में नियमितीकरण की मांग वाली याचिका दायर की थी, जिसके बाद उन्हें 1 दिसंबर 2023 से नियमितीकरण का लाभ मिल चुका है। उस समय उन्होंने प्रारंभिक पीटीए सेवा (2005-2007) को जोड़ने का दावा नहीं किया था। इसलिए अब उस अवधि को पेंशन, वरिष्ठता या अन्य वित्तीय लाभों के लिए जोड़ने का कोई आधार नहीं बनता।

हाईकोर्ट ने अटल यूनिवर्सिटी को दिए 25 जुलाई को काउंसिलिंग कराने के निर्देश
प्रदेश हाईकोर्ट ने जॉब ट्रेनी और सीनियर रेजीडेंसी से जुड़े एक मामले में याचिकाकर्ता को राहत देते हुए अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी और राज्य सरकार को परिणाम घोषित करने तथा काउंसिलिंग आयोजित करने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने प्रतिवादी यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता का परिणाम घोषित कर 25 जुलाई को काउंसिलिंग आयोजित की जाए। इसके तुरंत बाद, रिक्त पदों की उपलब्धता और कोर्ट के अंतिम आदेशों के अधीन, याचिकाकर्ताओं की पसंद के अनुसार पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए जाएं। अदालत ने स्पष्ट किया कि सीनियर रेजीडेंसी पूरा करने के बाद याचिकाकर्ता के जॉब ट्रेनी के रूप में बने रहने के अधिकार पर इस नियुक्ति से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि अदालत ने राज्य सरकार द्वारा काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पूर्व अनुमति की पूर्व शर्त थोपने को प्रथम दृष्टया अनावश्यक और अनुचित पाया है। अदालत के कड़े रुख के बाद, राज्य सरकार और संबंधित प्रतिवादियों को जारी काउंसिलिंग की प्रक्रिया में आगे बढ़ने से तुरंत रोक दी थी।

बंजार नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, नोटिस जारी
कुल्लू जिले की बंजार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव और आरक्षण रोस्टर के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते राज्य सरकार सहित प्रतिवादी धनवंती देवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ता विवेक शर्मा व अन्य की ओर से यह याचिका दायर की गई है। बताया गया है कि सामान्य सीट पर जीती एससी महिला कोटे का लाभ नहीं मिल सकता।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि मई 2026 में हुए चुनावों में वार्ड नंबर 6 (अपर शेगलू) से प्रतिवादी धनवंती देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया था और वह निर्विरोध चुनी गई थी। आरक्षण रोस्टर के तहत नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (महिला) श्रेणी के लिए अधिसूचित किया गया था और उसी आधार पर संबंधित प्रतिवादी को अध्यक्ष मनोनीत/चयनित किया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि संबंधित महिला प्रत्याशी सामान्य महिला उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीती थी, न कि अनुसूचित जाति (महिला) उम्मीदवार के रूप में। केवल इस आधार पर कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखती हैं, उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित एससी (महिला) आरक्षण रोस्टर का लाभ नहीं दिया जा सकता।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsInitial service period of PTA teachers will not count towards pension or seniority; read about the High Court'shimla news
Previous Article

Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj ...

Next Article

Himachal: कांग्रेस का मिशन-14: हारी सीटों पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Old Hand
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Crime :पिता-पुत्र के विवाद में बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla news
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ठंडा-ठंडा! रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Landslide
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: आज दून समेत पहाड़ी जिलों में झोंकेदार हवाएं, बारिश के आसार

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP अध्यक्ष: कांग्रेस से आए नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में बढ़ाया पेच

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये यूनिट पर बिजली सब्सिडी

    May 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर बसों में भिड़ंत

  • Cm Sukhu
    PM MODIrajnithiदिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

  • Himachal news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News:भू-वैज्ञानिकों की टीम सैंज पहुंची

Timeline

  • September 7, 2026

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • September 7, 2026

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • September 7, 2026

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • September 7, 2026

    पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • September 7, 2026

    देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Govt School

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Delhi

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Rape

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.