Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

Delhi: 10 साल जेल, दस करोड़ जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट; पेपर लीक के खिलाफ बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ
हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Jul 2026
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई, सशक्त कानूनी प्रावधानों के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उनके सपनों, परिश्रम तथा आकांक्षाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।















