Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

By hinditvnews
July 28, 2026
63
0
Maya

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक: मायावती ने फैसले का किया स्वागत, बोलीं- तोड़फोड़ नहीं, समाधान जरूरी

हिंदी टीवी न्यूज, लखनऊ। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Jul 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक के फैसले का मायावती ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ नहीं, छात्र हितों पर समाधान जरूरी है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में तोड़फोड़ जैसे कठोर कदम उठाने के बजाय संस्थानों को नियमों के दायरे में लाने और नियमित करने की नीति अपनानी चाहिए।

मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण के आधार पर भवनों को गिराने की कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्णय उचित है।

समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक भवनों को गिराने का मामला छात्र हितों से भी जुड़ा है। ऐसे में सरकार को पहले नियमों के तहत समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केवल जौहर यूनिवर्सिटी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी यदि निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं हुआ है तो उन्हें ध्वस्त करने के बजाय जरूरी प्रक्रिया पूरी करके नियमित करने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सुझाव पर विचार करेगी, ताकि वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।

रिकॉर्ड की जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा

गौरतलब है कि मुरादाबाद मंडलायुक्त की अदालत ने सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहत देते हुए 38 भवनों को गिराने की कार्रवाई पर अंतिम सुनवाई तक रोक लगा दी थी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वकील की याचिका पर यह रोक लगाई गई है। सभी पक्षों को सुनने और रिकॉर्ड की जांच के बाद मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Share :
Tagshindi newslucknow newsMayawati welcomed decision to stay bulldozer action against Jauhar Universityuttar pradesh news
Previous Article

यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे ...

Next Article

Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • kinner kelash
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा: 960 श्रद्धालु रवाना, 5-10 अगस्त के स्लॉट फुल

    August 3, 2026
    By hinditvnews
  • Kaanch
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कांच के पव्वे पर लगा प्रतिबंध

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व डीजीपी कुंडू मामले में निशांत की याचिका खारिज

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Images (10)
    Weatherलाहौल & स्पीति

    Himachal: इस दिन से लाहौल के सिस्सू और कोकसर में बर्फ में मस्ती कर सकेंगे सैलानी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सहकारिता समितियों चुनाव स्थगित, नैनीताल HC का आदेश

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती: सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में प्रतिमा का अनावरण, कई कार्यों का किया उद्घाटन

    April 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद करने के लिए सरकार ने मांगा फार्मूला

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.