Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: प्रवक्ता संघ की 4 मांगें, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

Himachal: प्रवक्ता संघ की 4 मांगें, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

By hinditvnews
August 6, 2026
84
0
Rohit

Himachal News : स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सौंपा चार मांगों का ज्ञापन, मिला ये आश्वासन

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Aug 2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर चार प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी प्रवक्ताओं के लिए समान पदनाम, कंप्यूटर साइंस छात्रों की फीस माफी, यूजीसी योग्य प्रवक्ताओं को कॉलेज कैडर में पदोन्नति और 761 एसएमसी प्रवक्ताओं के नियमितीकरण की मांग शामिल है। शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट कर प्रवक्ता वर्ग और छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन शिक्षा मंत्री को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रमुख संरक्षक राजेश सैनी, एक्शन कमेटी के मुख्य सलाहकार प्रदीप ठाकुर, संविधान समिति के उपाध्यक्ष एल.डी. वर्मा, राज्य कार्यकारिणी के मुख्यालय सचिव अरुण नारटा, जिला शिमला प्रवक्ता संघ के संगठन महासचिव सुनील रणैक तथा राजेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
संघ ने शिक्षा मंत्री के समक्ष सबसे पहले सभी प्रवक्ताओं के लिए एक समान ‘स्कूल प्रवक्ता (School Lecturer)’ पदनाम लागू करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि समान शैक्षणिक योग्यता, समान कार्य और समान सेवा नियम होने के बावजूद अलग-अलग पदनाम बनाए रखना समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है।
दूसरी प्रमुख मांग सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान विषय के विद्यार्थियों से लिया जा रहा अतिरिक्त मासिक शुल्क समाप्त करने या उसमें पर्याप्त रियायत देने की रही। संघ का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क के कारण आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यार्थी कंप्यूटर विज्ञान विषय नहीं चुन पाते, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य प्रभावित होता है।

प्रतिनिधिमंडल ने तीसरी मांग के रूप में यूजीसी-नेट, एसएलईटी और पीएचडी जैसी योग्यताएं रखने वाले स्कूल प्रवक्ताओं को कॉलेज कैडर में पदोन्नति का अवसर देने की मांग की। इसके लिए आंध्र प्रदेश की तर्ज पर विशेष पदोन्नति परीक्षा अथवा वरिष्ठता-सह-योग्यता आधारित नीति बनाने और ऐसे शिक्षकों को विशेष वेतनवृद्धि या अन्य वित्तीय प्रोत्साहन देने का सुझाव भी दिया गया।

संघ ने चौथी मांग के तहत पिछले लगभग 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे 761 एसएमसी प्रवक्ताओं को एलडीआर नीति या सरकार की किसी विशेष नीति के माध्यम से नियमित करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इन शिक्षकों ने दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय तक शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनके साथ न्याय होना चाहिए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता और सकारात्मक दृष्टिकोण से सुनते हुए प्रत्येक विषय पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ भविष्य में भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों के साथ-साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और न्यायसंगत बनाने के लिए सरकार के साथ सकारात्मक संवाद जारी रखेगा।

संघ की चार प्रमुख मांगें

  • सभी प्रवक्ताओं के लिए एक समान ‘स्कूल प्रवक्ता’ पदनाम लागू किया जाए।
  • सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क समाप्त या कम किया जाए।
  • यूजीसी-नेट, एसएलईटी और पीएचडी योग्य प्रवक्ताओं को कॉलेज कैडर में पदोन्नति का अवसर मिले।
  • 761 एसएमसी प्रवक्ताओं को विशेष नीति या एलडीआर के माध्यम से नियमित किया जाए।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal School Lecturer Association submits four-point memorandum to Education Minister Rohit Thakurhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal Weather: 6 अगस्त से फिर सक्रिय ...

Next Article

हिमाचल: प्रशासनिक फेरबदल, कुल्लू को कार्यवाहक DC

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rahul
    पंजाब

    Amritsar: स्वर्ण मंदिर में राहुल को स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Shanta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए…’, संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम…अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    आजमगढ़: महाकुंभ से लौटते समय कार हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चंबा में हादसा, मणिमहेश जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत

    September 13, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हुआ हिमपात… अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, कई जिलों में भारी वर्षा व बर्फबारी की ...

    February 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • हिमाचल बागी विधायक
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में फिर बढ़ी सियासी हलचल: नौ असंतुष्ट नेताओं का तीखा हमला, मौजूदा स्थिति के लिए सीएम को ठहराया कसूरवार

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में सात दिन बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में निर्विरोध चुनाव पर इनाम: पंचायत को ₹25 लाख, जिला परिषद को ₹1 करोड़

Timeline

  • November 4, 2026

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • November 4, 2026

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • November 4, 2026

    The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • November 4, 2026

    NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • November 4, 2026

    REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University ...

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.