Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: बद्दी-नालागढ़ में 25 लाख नशीली गोलियां जब्त, 2,000 किलो पाउडर बरामद

Himachal: बद्दी-नालागढ़ में 25 लाख नशीली गोलियां जब्त, 2,000 किलो पाउडर बरामद

By hinditvnews
September 3, 2026
6
0
एनसीबी

हिमाचल प्रदेश: बद्दी-नालागढ़ में नशे की 25 लाख गोलियां और 2,000 किलो से ज्यादा टैपेंटाडोल पाउडर जब्त

हिंदी टीवी न्यूज, बद्दी (सोलन)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Sep 2026

बद्दी-नालागढ़ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ यूनिट ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करीब 25 लाख नशीली गोलियां और 2,000 किलोग्राम से अधिक टैपेंटाडोल पाउडर बरामद किया गया। जांच के दौरान एक फार्मा कंपनी के मालिक को हिरासत में लिया गया। एनसीबी अब दवाओं के निर्माण, भंडारण, आपूर्ति और कथित ड्रग डायवर्जन नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चंडीगढ़ यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्मास्यूटिकल ड्रग डायवर्जन रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान नशे की करीब 25 लाख गोलियां और 2,000 किलोग्राम से अधिक टैपेंटाडोल पाउडर बरामद किया है। मामले में एक फार्मा कंपनी के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एनसीबी के अनुसार, बरामद दवाएं और पाउडर नालागढ़ के जगातखाना गांव में किराये पर ली गई तीन दुकानों तथा बद्दी में स्थित एक अनधिकृत गोदाम में रखा गया था। अधिकारियों को इन ठिकानों से बड़ी मात्रा में ऐसी दवाएं मिलीं, जिनके वैध चिकित्सा उपयोग के बजाय कथित तौर पर अनधिकृत बाजार में डायवर्जन किए जाने की आशंका है।

बिना अनुमति तैयार हो रहा था टैपेंटाडोल पाउडर
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जगातखाना स्थित एक फार्मा कंपनी में कथित तौर पर बिना अनुमति टैपेंटाडोल पाउडर का निर्माण किया जा रहा था। एनसीबी की टीम ने कंपनी परिसर से करीब 40 किलोग्राम वजन वाले 30 ड्रम बरामद किए। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से बड़ी मात्रा में तैयार नशीली गोलियां भी मिलीं।
बरामद सामग्री को जब्त कर एनसीबी ने जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद टीम ने संबंधित फार्मा कंपनी के मालिक को बद्दी स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया। उससे दवाओं के निर्माण, भंडारण और कथित तौर पर अनधिकृत बाजार में इनकी आपूर्ति से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है।

ड्रग डायवर्जन नेटवर्क की भी जांच
एनसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद दवाओं का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। अधिकारियों को आशंका है कि बरामद दवाओं का संबंध बहुराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग डायवर्जन नेटवर्क से हो सकता है।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वैध चिकित्सा उपयोग के लिए तैयार की गई दवाएं अनधिकृत बाजार तक कैसे पहुंच रही थीं। कथित नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन, पैसों के स्रोत और मनी ट्रेल की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश राज्य दवा नियंत्रण प्रशासन के छह ड्रग इंस्पेक्टरों ने एनसीबी टीम की सहायता की।

बीबीएन में पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं नशीली दवाएं
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में नकली और नशीली दवाओं के मामलों में पहले भी कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त को चंडीगढ़-बद्दी हाईवे पर 67.80 लाख नशीली गोलियां पकड़ी गई थीं। इससे दो दिन पहले, 27 अगस्त को औषधि नियंत्रण विभाग ने बद्दी के एक बंद गोदाम से करीब चार लाख नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद किए थे।

रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 से 2026 के बीच बद्दी और आसपास के क्षेत्र से जुड़े स्प्यूरियस मैन्युफैक्चरिंग के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इन अलग-अलग मामलों में अब तक करीब 19 लोगों की गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

कई मामलों में पहले भी हुई कार्रवाई
बीबीएन में नकली दवाओं से जुड़े मामलों में पहले भी फार्मा कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में धर्मपुर स्थित एक फार्मा कंपनी से जुड़े विक्रांत कुमार और गौरव पंचाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 22 सितंबर को मैसर्स एक्लाइम फॉर्मूलेशन कंपनी से जुड़े गिरिराज तोमर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

22 नवंबर को मोहित बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसमें आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई। वर्ष 2023 में 4 मार्च को साइपर फार्मा बद्दी से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। वहीं, 8 मई 2026 को मैसर्स जैना विजन से जुड़े ईशान बोहरा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी की थी।

ड्रग कंट्रोल विभाग करेगा आगे की कार्रवाई
ड्रग नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि बद्दी स्थित गोदाम से बरामद सामग्री का आकलन करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित फार्मास्यूटिकल यूनिट पहले भी निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई के दायरे में आ चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, यह यूनिट इस वर्ष फरवरी तक सील थी और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स इसकी तलाशी भी ले चुकी है। दवा नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी ने हाल ही में दोबारा उत्पादन गतिविधियां शुरू की थीं।

Share :
Tagsbaddi nalagarh ncb raid 25 lakh drug tablets tapentadol powderhimachal pradeshhindi newsshimla newssolan news
Previous Article

Himachal: शिमला में जज से अभद्रता, जान ...

Next Article

हिमाचल: बिजली बिलों से 2,151 करोड़ की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बस किराया दोगुना फैसले पर विरोध, सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टा तस्करी में संलिप्त दो पुलिसकर्मी बर्खास्त

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सड़क से 50 मीटर दूर लगेंगे हॉट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन मंजूर

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • Parking
    उत्तराखण्ड

    आपको मिलेगी सहूलियत, उत्तराखंड में इस इलाके में बनेगी 10 मंजिला पार्किंग, 1200 वाहन पार्क करने की होगी सुविधा

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Moosewala
    पंजाब

    मूसेवाला हत्याकांड: गवाह की मौत, पूर्व SHO को 4 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का नोटिस

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Cold Drink
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: कंदरोड़ी में बनेगा प्रदेश का पहला कोल्ड ड्रिंक प्लांट

    October 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सूचना आयोग: आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को 15,000 जुर्माना

  • Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

Timeline

  • September 3, 2026

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • September 3, 2026

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • September 3, 2026

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • September 3, 2026

    Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • September 3, 2026

    विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Teacher

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Dhami1

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.