कांगड़ा: बाइक खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

कांगड़ा में सड़क हादसा: देर रात धार्मिक समारोह से लाैट रहे युवकों की बाइक खाई में गिरी, तीन की माैत
हिंदी टीवी न्यूज, शाहपुर(कांगड़ा)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 05 Sep 2026
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दरिणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की बाइक भलेड़ पावर हाउस के समीप देर रात खाई में गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की माैत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में तीन युवकों की सड़क हादसे में माैत हो गई है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दरिणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की बाइक भलेड़ पावर हाउस के समीप देर रात खाई में गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।














