Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

  • Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

  • Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

  • Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

By hinditvnews
June 8, 2026
4
0
Bijli

Himachal News: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल प्रदेश सरकार को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 08 Jun 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली अपनी हिस्सेदारी की बिजली को खुले बाजार में बेचना शुरू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत पहली बिक्री में सरकार ने 3.88 रुपये प्रति यूनिट की दर से प्राप्त बिजली को 6.19 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर बेचकर 2.31 रुपये प्रति यूनिट का अतिरिक्त लाभ अर्जित किया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एसजेवीएन की परियोजनाओं से मिलने वाली अपनी हिस्सेदारी की बिजली को खुले बाजार में बेचना शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था से सरकार को प्रति यूनिट 2.31 रुपये का लाभ मिल रहा है। पहली बिक्री में सरकार ने 3.88 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदी गई बिजली को 6.19 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर बेचकर लाभ अर्जित किया है।

प्रदेश सरकार को 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी तथा 412 मेगावाट की रामपुर जलविद्युत परियोजना में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी के बदले हर वर्ष लगभग 180 करोड़ यूनिट बिजली प्राप्त होती है। अब तक राज्य सरकार यह बिजली उसी दर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को उपलब्ध कराती थी, जिस दर पर उसे यह बिजली मिलती थी। इससे सरकार को किसी प्रकार का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त नहीं होता था। ऊर्जा विभाग ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए एक जून 2026 से मई 2029 तक की अवधि के लिए बिजली बिक्री संबंधी टेंडर आमंत्रित किए थे।

टेंडर प्रक्रिया के बाद सरकार ने अपनी हिस्सेदारी की बिजली को प्रतिस्पर्धी दरों पर खुले बाजार में बेचने का निर्णय लिया। इसके तहत पहली बिक्री में बिजली की दर 6.19 रुपये प्रति यूनिट तय हुई, जबकि सरकार को यह बिजली 3.88 रुपये प्रति यूनिट की दर से प्राप्त हुई थी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था से राज्य को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जिससे बिजली क्षेत्र में निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। यदि बाजार में बिजली की मांग और दरें इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले वर्षों में सरकार को अपनी इक्विटी बिजली से उल्लेखनीय आय हासिल हो सकती है।

सर्दियों के लिए बिजली का इंतजाम करने में जुटा बोर्ड
सरकार से सस्ती बिजली मिलना बंद होने से बोर्ड ने सर्दियों के लिए खरीद प्रक्रिया को अभी से शुरू कर दिया है। पूर्व के वर्षों में बिजली बोर्ड की ओर से सरकार से प्राप्त होने वाली सप्लाई को बैंकिंग आधार पर गर्मियों के मौसम में पड़ोसी राज्यों को दिया जाता था। सर्दियों में जब प्रदेश में बिजली उत्पादन घटता था तो इन्हीं पड़ोसी राज्यों से सप्लाई को वापस लिया जाता था। अब राज्य सरकार से बिजली नहीं मिलने की स्थिति में बोर्ड ने सर्दियों के लिए बिजली खरीद को टेंडर आमंत्रित किए हैं।
1214 किसानों ने बेचा 4548 मीट्रिक टन गेहूं, 11.42 करोड़ का जारी हुआ भुगतान
हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से किसानों से गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी है। प्रदेश के 1214 किसानों ने अब तक 4548.20 मीट्रिक टन गेहूं की फसल बेची है। इनमें से 1168 किसानों को निगम की ओर से कुल 11.42 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है, जबकि 46 किसानों का भुगतान अभी लंबित है। खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा प्रदेश में आठ अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है, जो 15 जून तक चलेगी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा फसल सिरमौर जिले के एपीएमसी पांवटा साहिब खरीद केंद्र में खरीदी गई है। यहां 405 किसानों ने 1545.05 मीट्रिक टन गेहूं बेची है। सबसे कम खरीद कांगड़ा जिले की फतेहपुर अनाज मंडी में दर्ज की गई है, जहां 12 किसानों ने केवल 52.10 मीट्रिक टन गेहूं की उपज बेची है। एपीएमसी रामपुर में 51, बद्दी के मलपुर में 33, धौलाकुआं में 138 किसानों ने फसल बेची है।
Share :
Tagshimachal government earns rs2 point 31 per unit profit by selling power in open markethimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, ...

Next Article

Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • GURDASPUR
    पंजाब

    ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहे युवकों रोकने गया किसान, झटका लगने से हुई मौत; 4 आरोपी फरार

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Manalihighway
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: डोहलू नाला में पहाड़ी दरकी, कुल्लू-मनाली हाइवे बंद; लगा लंबा जाम

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी व लैब टेक्नीशियन भर्ती, जानें अंतिम तिथि

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Tiger
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Wildlife Wing: सालाना एक लाख में तेंदुआ, 12 हजार में मोनाल.. ले लीजिए गोद

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Arrest
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल जेल में मोबाइल विवाद: कैदी ने वार्डर पर हमला किया

    May 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Toll
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

  • Weather
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

  • Bjp Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 9 भाजपा, 3 कांग्रेस का कब्जा, किस जिले में किसका दबदबा?

Timeline

  • June 8, 2026

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

  • June 8, 2026

    Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

  • June 8, 2026

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

  • June 8, 2026

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • June 8, 2026

    Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rawat

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Cyber Crime

    Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Bijli

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.