हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

Scholarship: हिमाचल में चेहरे की पहचान से मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ, सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sun, 21 Jun 2026
प्रदेश के अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को अब चेहरे की पहचान से ही छात्रवृत्ति मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को अब चेहरे की पहचान से ही छात्रवृत्ति मिलेगी। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया में यह बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए अब अपने चेहरे का डिजिटल पहचान के माध्यम से सत्यापन कराना होगा। फर्जी आवेदनों और गलत दावों पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।














