चंडीगढ़: रोष मार्च में हरसिमरत कौर हिरासत में, हंगामा

चंडीगढ़ में अकाली दल महिला विंग का रोष मार्च: पुलिस ने सांसद हरसिमरत काैर को हिरासत में लिया, जबरदस्त हंगामा
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 05 Sep 2026
सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों पर सियासत गरमाई हुई है। हालांकि डाॅ. काैर ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने आरोप लगाने वालों को इन्हें साबित करने की चुनौती देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से निशाना साधने का प्रयास किया जा रहा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की महिला इकाई ने शनिवार को चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला।
दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता परनीत कौर ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों पर लगे आरोपों को राजनीतिक बताकर खारिज करने के बजाय जांच एजेंसियों को सच्चाई सामने लानी चाहिए।















