हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हरिद्वार: सिडकुल के ब्रह्मपुरी में सड़क किनारे मिला नवजात; सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
हिंदी टीवी न्यूज, हरिद्वार। Published by: Megha Jain Updated Sun, 13 Sep 2026
ब्रह्मपुरी इलाके में लोगों को सड़क किनारे नवजात मिला। नवजात का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नवजात स्वस्थ पाया गया।
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में सुबह सड़क किनारे नवजात मिला है। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन और सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लिया।
नवजात का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नवजात स्वस्थ पाया गया। नवजात बेटा है। पुलिस ने बच्चे को सड़क पर छोड़ने वाले की जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।















