डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

हिमाचल: एक माह तक डिजिटल अरेस्ट रख सेवानिवृत्त अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 14 Sep 2026
कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने खुद को दूरसंचार कंपनी, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर करीब एक माह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिरों ने आधार कार्ड पर बैंक खाता खुलने और 6.8 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस्तेमाल होने का डर दिखाया। गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पीड़ित से 33 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करवा लिए गए।















