Himachal: छह माह राशन न लेने पर राशन कार्ड अस्थायी बंद

सार्वजनिक वितरण प्रणाली: उपभोक्ता ने छह माह से राशन नहीं लिया तो राशन कार्ड अस्थायी तौर पर होगा बंद
हिंदी टीवी न्यूज, हमीरपुर। Published by: Megha Jain Updated Sat, 19 Sep 2026
लगातार छह माह तक राशन नहीं लेने वाले राशन कार्डों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने जिले के खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे उचित मूल्य की दुकानों (डिपो) से ऐसे राशन कार्ड धारकों का आंकड़ा जुटाएं, जिन्होंने पिछले छह माह के दौरान राशन नहीं लिया है।














