Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: मातृत्व अवकाश मांगने पर महिला वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट की रोक

हिमाचल: मातृत्व अवकाश मांगने पर महिला वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट की रोक

By hinditvnews
October 13, 2026
6
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

हिमाचल: मातृत्व अवकाश मांगने के तीन दिन बाद महिला वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 13 Oct 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मातृत्व लाभ के लिए आवेदन करने के तीन दिन बाद महिला वैज्ञानिक की सेवा समाप्त किए जाने के मामले में अंतरिम रोक लगाई है। अदालत ने डॉ. आईना शर्मा को तुरंत पद पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मामले में केंद्र सरकार समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मातृत्व लाभ के लिए आवेदन करने के तीन दिन बाद महिला वैज्ञानिक की सेवाएं समाप्त किए जाने के मामले में हस्तक्षेप किया है। अदालत ने सेवा समाप्ति के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए याचिकाकर्ता डॉ. आईना शर्मा को तुरंत पद पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने डॉ. आईना शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिका में मातृत्व लाभ के लिए आवेदन करने के तुरंत बाद सेवा समाप्त किए जाने को चुनौती दी गई है।
मातृत्व लाभ के आवेदन के तीन दिन बाद सेवा समाप्त
याचिका के अनुसार, डॉ. आईना शर्मा को 14 मार्च 2024 को जारी विज्ञापन के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की ओर से वित्त पोषित वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी (वीआरडीएल) योजना में साइंटिस्ट-बी (मेडिकल) के पद पर नियुक्त किया गया था।
शुरुआत में उनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई थी। बाद में अनुबंध की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दी गई। याचिकाकर्ता ने 4 अगस्त 2026 को विभाग के समक्ष मातृत्व लाभ के लिए आवेदन किया था। इसके तीन दिन बाद विभाग ने आदेश जारी कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।
नई योजना के स्टाफिंग पैटर्न का दिया हवाला
विभाग की ओर से सेवा समाप्ति के पीछे 16वें वित्त आयोग की अवधि यानी वर्ष 2026-27 से 2030-31 के दौरान संशोधित वीआरडीएल योजना के नए स्टाफिंग पैटर्न को लागू करने का हवाला दिया गया था।

वहीं, याचिकाकर्ता ने अदालत में दलील दी कि विभाग पहले ही उनका अनुबंध 31 मार्च 2027 तक बढ़ा चुका था। इसके अलावा, योजना को पूरी तरह बंद करने के बजाय उसका नाम बदलकर नए सिरे से अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव किया जा रहा है।

याचिकाकर्ता ने बताया अवैध और भेदभावपूर्ण
डॉ. आईना शर्मा की ओर से अदालत में दलील दी गई कि मातृत्व लाभ के लिए आवेदन करने के तुरंत बाद सेवा समाप्त करना अवैध और भेदभावपूर्ण है। याचिका में सेवा समाप्ति के आदेश को चुनौती देते हुए राहत की मांग की गई।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई और याचिकाकर्ता को तत्काल पद पर बहाल करने के निर्देश दिए। अदालत ने केंद्र सरकार समेत अन्य प्रतिवादियों से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

Share :
Tagshimachal high court woman scientist maternity benefit reinstatementhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: कैश वैन और फूड ऑन व्हील ...

Next Article

देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगे पॉलीग्राफ टेस्ट, बाहर नहीं जाएगी पुलिस

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Building Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के धामी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, बाल-बाल बची लोगों की जान; यातायात ठप

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चिट्टा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख जुर्माना

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • ed
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: ईडी ने KCC बैंक को भेजा नोटिस, रिकॉर्ड तलब

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Pashu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    डाक्‍टर प्रदीप कुमार शर्मा होंगे हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के नए निदेशक

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर दो मंत्रियों का बड़ा आरोप, पूर्व भाजपा सरकार ने दिए थे लाखों रुपये

    September 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना शिक्षक स्कूलों में TGT-प्रवक्ता तैनात, पीटी भर्ती अपडेट

  • Mandi news
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: झूठ बोल कर शादी करने का आरोप

  • Himachal
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

Timeline

  • October 13, 2026

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • October 13, 2026

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • October 13, 2026

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • October 13, 2026

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • October 13, 2026

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akshay

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Yogi

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.