हिमाचल: किसानों को महंगा मिलेगा गेहूं का बीज, सब्सिडी दर तय

कृषि: हिमाचल के किसानों को गेहूं का बीज मिलेगा महंगा, सरकार ने तय किया सब्सिड़ी का रेट
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 17 Oct 2026
प्रदेश सरकार ने गेहूं बीज की सब्सिड़ी का रेट तय कर दिया है। इस बार किसानों को तीन रुपये महंगा बीज मिलेगा।
रबी की बिजाई के लिए गेहूं के बीज का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसान अब बिजाई के लिए तैयार खेतों में गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने गेहूं बीज की सब्सिड़ी का रेट तय कर दिया है। इस बार किसानों को तीन रुपये महंगा बीज मिलेगा। यह 33 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा। दो दिन पहले सरकार ने गेहूं बीज का रेट 41.50 रुपये निर्धारित किया था, लेकिन सब्सिड़ी तय नहीं होने से वितरण लटक गया था। सरकार ने सभी जिलों को गेहूं बीज की खेप भेज दी है।
कुल्लू में करीब 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इन दिनों रबी सीजन की फसलों की तैयारी में जुटे हैं। खेतों की जुताई और बिजाई की तैयारी की जा रही है। किसान मोहर सिंह,सुनील कुमार, खुशहाल सिंह, बालकृष्ण शर्मा और बलदेव राज ने कहा कि रबी की बिजाई को खेत खलिहान तैयार है।














