सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

पंजाब विधानसभा चुनाव: सुखबीर बादल का एलान-अकाली सरकार बनी तो उद्योगों को पांच रुपये यूनिट देंगे बिजली
हिंदी टीवी न्यूज, पटियाला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 Oct 2026
सुखबीर बादल ने कहा कि वर्तमान में 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट की उच्च बिजली दरों से कारोबार चलाना मुश्किल है। अगली अकाली दल सरकार कारोबारियों को अपने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की अनुमति देगी।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने घोषणा की है कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पटियाला में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठकें कीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट की उच्च बिजली दरों से कारोबार चलाना मुश्किल है। अगली अकाली दल सरकार कारोबारियों को अपने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की अनुमति देगी। इससे बिजली की दरें घटकर 1.50 रुपये प्रति यूनिट हो जाएंगी। एक नया बिल्ड पंजाब विभाग बनाया जाएगा। यह विभाग बिल्डरों को एक महीने के भीतर सभी अनुमतियां जारी करने के लिए उत्तरदायी होगा।














