Himachal: नियम 67 के नोटिस पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा, पहले फैसले की मांग पर अड़ा विपक्ष

नियम 67 के नोटिस पर अड़ा विपक्ष: प्रश्नकाल शुरू होते ही हिमाचल विधानसभा में हंगामा; जयराम बोले- पहले हो फैसला
हिंदी टीवी न्यूज, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Nov 2026
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। विपक्ष नियम 67 के तहत दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर पहले फैसला लेने की मांग पर अड़ा रहा। जयराम ठाकुर ने कार्यसूची से प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का विषय हटाने पर सवाल उठाए, जबकि मुकेश अग्निहोत्री ने हर मुद्दे पर चर्चा का भरोसा दिया।
जयराम ठाकुर का आरोप- 777 स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम के टेंडर चहेतों को दिए
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। विपक्ष नियम 67 के तहत दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर पहले फैसला लेने की मांग पर अड़ा रहा। जयराम ठाकुर ने कार्यसूची से प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का विषय हटाने पर सवाल उठाए, जबकि मुकेश अग्निहोत्री ने हर मुद्दे पर चर्चा का भरोसा दिया।
मुकेश अग्निहोत्री बोले- हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार सरकार
विपक्ष के सवालों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को मौजूदा सरकार को बधाई देने का प्रस्ताव लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हितों की बड़ी लड़ाई लड़ी है और बीबीएमबी का विषय बेहद महत्वपूर्ण है। मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि विपक्ष सदन में जिस भी विषय को उठाना चाहता है, सरकार उस पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 67 के तहत बात रखने को कहा
हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष नियम 67 के तहत अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। इसके बाद जयराम ठाकुर ने नियम 67 के तहत चर्चा शुरू की। इस तरह प्रश्नकाल शुरू होने से पहले उठा विवाद सदन में चर्चा का प्रमुख मुद्दा बन गया।
सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नहीं हैं तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सदन के नेता की भूमिका में हैं। वहीं, अब सारा काम रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। जयराम ठाकुर इस पर बोल रहे हैं। प्रश्नकाल नहीं चला। इससे पूर्व भाजपा विधायक दल ने परिसर में भी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया है।
नियम 67 के नोटिस पर अड़ा विपक्ष: प्रश्नकाल शुरू होते ही हिमाचल विधानसभा में हंगामा; जयराम बोले- पहले हो फैसला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मांग की कि नियम 67 के तहत दिए गए नोटिस पर पहले फैसला लिया जाए और उसके बाद ही सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार अपनी बात रखता रहा, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।
कार्यसूची से विषय हटाने पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करते समय यह बात कही गई थी कि पिछले दिन का स्थगित बिजनेस अगले दिन लिया जाएगा। लेकिन मंगलवार की कार्यसूची में एक महत्वपूर्ण नोटिस को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर दिया गया नोटिस अब कार्यसूची में शामिल नहीं है। इसके स्थान पर नियम 130 के तहत बीबीएमबी से संबंधित विषय को शामिल किया गया है।















