गोरखपुर: आज पहली जन चौपाल लगाएंगे सीएम योगी, जनता से करेंगे संवाद

गोरखपुर: पहली जन चौपाल में आज सीएम योगी करेंगे संवाद, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से जानेंगे जनता का मिजाज
हिंदी टीवी, गोरखपुर। Published by: Megha Jain Updated Thu, 19 Nov 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर में पहली जन चौपाल में शामिल होंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जनता का मिजाज जानेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संवाद करेंगे और जनता का मिजाज जानेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की ली गई है।














