Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

  • शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

  • Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

  • केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

  • ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

खेल
Home›खेल›IND W vs SL W: स्मृति-जेमिमा क्रीज पर

IND W vs SL W: स्मृति-जेमिमा क्रीज पर

By hinditvnews
September 25, 2023
306
0
Smriti

IND W vs SL W: भारत का स्कोर एक विकेट पर 50 रन के पार, स्मृति-जेमिमा क्रीज पर, फाइनल में शेफाली फेल

Live Cricket Score Today, Asian Games 2023 Cricket Final India vs Sri Lanka Women : 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से है। टीम इंडिया पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

IND vs SL : मंधाना-जेमिमा ने संभाली पारी

10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रोड्रिग्स 17 गेंदों में 22 रन और स्मृति मंधाना 28 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी हैं।

IND vs SL : पावरप्ले खत्म

छह ओवर यानी पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्मृति मंधाना 15 गेंदों में 20 रन और जेमिमा रोड्रिग्स छह गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। सुगंदिका ने शेफाली को स्टंप आउट कराया। वह नौ रन बना सकीं।

IND vs SL : भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को चौथे ओवर में 16 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सुगंदिका कुमारी ने शेफाली वर्मा को विकेटकीपर संजीवनी के हाथों स्टंप कराया। शेफाली ने 15 गेंदों में नौ रन की पारी खेली। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है। फिलहाल जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृत मंधाना क्रीज पर हैं।

IND vs SL: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है।

ND vs SL : दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका राणावीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी।

IND vs SL: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

19वें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक के मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की वापसी हुई है। वह दो मैचों का निलंबन झेलने के बाद वापसी कर रही हैं। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में स्मृति मंधाना ने कप्तानी की थी।

IND vs SL : निलंबन के बाद वापसी करेंगी हरमनप्रीत

भारतीय टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर दो मैचों के निलंबन के कारण यह मुकाबला भी नहीं खेल पाईं। हरमनप्रीत को कुछ महीने पहले एक सीरीज में बांग्लादेशी अंपायरिंग की आलोचना करने और खराब आचरण के लिए आईसीसी ने निलंबित किया था। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच नहीं खेलकर हरमनप्रीत ने अपनी सजा पूरी कर ली है और वह खिताबी मुकाबले में वापसी करेंगी।

IND vs SL : वस्त्रकार ने दिए शुरुआती झटके

वस्त्रकार को भारतीय टीम की रवानगी के ठीक पहले टीम में चोटिल अंजलि सरवानी की जगह शामिल किया गया था। वस्त्रकार ने बांग्लदेश की टीम को शुरुआती झटके दिए। बांग्लादेश का जब खाता भी नहीं खुला था तब वस्त्रकार ने उनकी सलामी बल्लेबाज शाती रानी (0) को पहली ही गेंद पर आउट करके बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने इसी ओवर में शमीमा सुल्ताना (0) को पगबाधा आउट किया जबकि शोभना मोस्तारी (8) भी टिक नहीं सकी। पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर पूजा ने भारत का शिकंजा कस दिया। टिटास ने उनका बखूबी साथ देते हुए सोरना अख्तर (0) को बोल्ड किया। बीच के ओवरों में स्पिनरों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। कुछ बल्लेबाजों के रनआउट होने से बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ गई थी।

IND vs SL : बांग्लादेश को आसानी से हराया था

पूजा ने टी-20 प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उनकी मदद से बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर ही ढेर हो गई। यह टीम का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है। जवाब में भारतीय टीम ने 8.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने दो विकेट पर 52 रन बनाकर 70 गेंद शेष रहकर जीत दर्ज की। कनिका आहूजा (नाबाद 1) और जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 20) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने कप्तान स्मृति मंधाना (07) और शेफाली वर्मा (17) के विकेट गंवाए।

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो उसका गलत साबित हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ वस्त्रकार और टिटास साधु ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए बल्लेबाजों के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। सिर्फ कप्तान निगार सुल्ताना (12) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी। जबकि उनकी पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं।

IND vs SL : भारत को श्रीलंका से मिल सकती है कड़ी टक्कर

बाएं हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार (4/17) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट और 70 गेंद शेष रहते हरा दिया। भारतीय टीम ने पहली बार इन खेलों के फाइनल में प्रवेश किया। अब आज भारत फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।

IND W vs SL W : भारत का स्कोर एक विकेट पर 50 रन के पार, स्मृति-जेमिमा क्रीज पर, फाइनल में शेफाली फेल

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से है। टीम इंडिया पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रही है और अपने पहले ही खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। तीसरे स्थान यानी कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया और पदक अपने नाम किया। फाइनल के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा।

Share :
Tagsnews of cricketnews of gamesnews of smriti mandhananews of sports
Previous Article

UP News: आगरा में सत्संगियों का हमला

Next Article

MP News: भोपाल में मोदी का रोड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cricket news
    खेल

    Asia Cup: चहल और अश्विन के नहीं चुने जाने पर हैरान यह विश्व कप विजेता खिलाड़ी, इन दो के चयन ...

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • Pakistan
    खेल

    पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ की वापसी

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Hawan
    हरियाणा

    World Cup Final: पंचकूला में लगातार 11 घंटे चलेगा हवन

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Shamar Joseph 23631471
    खेल

    AUS vs WI: 85 साल के बाद टेस्‍ट इतिहास में हुआ बड़ा कारनामा, Shamar Joseph ने करियर की पहली गेंद ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलहिमाचल प्रदेश

    ICC Cricket World Cup news of Dharamshala

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • rahul dravid
    खेल

    Sport: कोच का पद छोड़ सकते हैं राहुल द्रविड़

    September 7, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी CBSE स्कूलों में वर्दी नियम यथावत, भवन रंग योजना पर फैसला लंबित

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जेब में पैसे नहीं तो भी होगा हिमाचल की सरकारी बसों में सफर

  • 2023 4image 23 52 198850869dcsinkangra
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: गुरुवार को पंजाब किंग्स, छह मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु पहुंचेगी धर्मशाला

Timeline

  • May 3, 2026

    Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

  • May 3, 2026

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

  • May 3, 2026

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

  • May 3, 2026

    केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

  • May 3, 2026

    ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vivekvihar

    Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Arrest

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Nayab

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.