Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

  • उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

  • सरकारी योजनाओं का पैसा गलत खाते में नहीं जाएगा, SNA स्पर्श में नई व्यवस्था

  • Himachal: बारिश के साथ मिट्टी की नमी से भी भूस्खलन का खतरा, IIT मंडी का नया मॉडल

खेलदिल्ली
Home›खेल›IPL 2024: पंत की वापसी से दिल्ली की बैटिंग लाइन अप मजबूत

IPL 2024: पंत की वापसी से दिल्ली की बैटिंग लाइन अप मजबूत

By hinditvnews
March 21, 2024
376
0
Cricket

IPL 2024: पंत की वापसी से दिल्ली की बैटिंग लाइन अप मजबूत; फिर से फाफ-विराट-मैक्सवेल पर निर्भर रहेगा बेंगलुरु

आईपीएल के 17वें सीजन का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन के लिए अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आईपीएल के 17वें सीजन में जिन दो टीमों पर सबसे ज्यादा नजरें होंगी वह हैं केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स और फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। इन दोनों टीमों ने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है और अपने पहले खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी। हालांकि, इनके लिए रास्ता इतना आसान नहीं रहने वाला है। दिल्ली को जहां कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से काफी मजबूती मिली है, वहीं बेंगलुरु को महिला प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी की कामयाबी से आत्मविश्वास मिला होगा। आइए दोनों टीमों के बारे में जानते हैं…

पंत की वापसी भरेगी जोश

कप्तान : ऋषभ पंत
प्रमुख क्रिकेटर : ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोत्र्जे, मिचेल मार्श

ताकत : ऋषभ पंत की वापसी टीम में जोश भरने का काम करेगी। कुलदीप-अक्षर जैसे स्पिनर और वॉर्नर, मार्श, शॉ जैसे बल्लेबाज चल निकले तो दिल्ली की परेशानियां दूर होंगी।

कमजोरी : वापसी में पंत का प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा। टीम में कई नामी खिलाड़ी हैं, लेकिन एक इकाई के तौर पर नहीं खेलने के चलते दिल्ली को अब तक खिताब नसीब नहीं हुआ है।

आईपीएल नीलामी में दिल्ली की टीम ने कुछ बड़े खिलाड़ी तो खरीदे, लेकिन टीम में अनुभव की काफी कमी है। ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप और कुमार कुशाग्र के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदे। अभिषेक पोरेल पहले से ही टीम के साथ हैं। इसके अलावा हैरी ब्रूक के रूप में मध्यक्रम का विस्फोटक बल्लेबाज भी खरीदा, लेकिन लीग शुरू होने से ठीक पहले हैरी ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया। ऐसे में टीम का मध्यक्रम अभी भी कमजोर है। वहीं, टीम के पास पृथ्वी शॉ का कोई बैकअप नहीं है। पृथ्वी पिछले सीजन बेहद खराब फॉर्म में रहे थे। साथ ही उनके साथ फिटनेस की समस्या भी है। लुंगी एनगिडी भी बाहर हो चुके हैं और फ्रेजर मैक्गर्क को उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया है।

पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, शाई होप
मध्य क्रम: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, यश ढुल और अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, फ्रेजर मैक्गर्क
तेज गेंदबाज: खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, रसिख सलाम, झाय रिचर्डसन
स्पिनर: कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल

संभावित प्लेइंग-11
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत* (कप्तान), , अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्त्जे।

टूर्नामेंट से हटे: हैरी ब्रूक और लुंगी एनगिडी

आरसीबी की विराट और मैक्सवेल पर निर्भरता

कप्तान : फाफ डुप्लेसिस
प्रमुख क्रिकेटर : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ, आकाशदीप

ताकत : डुप्लेसिस, विराट, मैक्सवेल, ग्रीन के रूप में आरसीबी के पास खतरनाक बल्लेबाज है। उनका उच्च क्रम उनकी बड़ी ताकत है।

कमजोरी : टीम के पास कोई स्तरीय स्पिनर नहीं है, उच्च क्रम नहीं चलने पर निचले क्रम में जिम्मेदारी संभालना वाले बल्लेबाजों की जरूरत है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 में खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए एकबार फिर जोर लगाएगी। टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्कोर को डिफेंड करने के लिए ऑक्शन में सिर्फ गेंदबाज ही खरीदे। टीम ने छह खिलाड़ी खरीदे और सभी के सभी गेंदबाज (कुछ ऑलराउंडर) हैं।

अल्जारी जोसेफ के लिए बेंगलुरु ने 11.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं, रिंकू सिंह से लगातार पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को आरसीबी ने पांच करोड़ में खरीदा। टीम ने लोकी फर्ग्यूसन को एक्सलरेटेड ऑक्शन में खरीदा, जो कि एक सकारात्मक चीज रही। वहीं, टॉम करन और स्वप्निल सिंह के रूप में दो ऑलराउंडर्स खरीदे।

आरसीबी के पास वानिंदु हसरंगा का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है और टीम के पास अच्छे स्पिनर की कमी है। युजवेंद्र चहल पहले ही टीम से जा चुके हैं। चार विदेशी खेल सकते हैं और डुप्लेसिस, मैक्सवेल का खेलना तय है। 17.5 करोड़ के कैमरन ग्रीन भी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते आएंगे। ऐसे में प्लेइंग-11 में एक विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट के लिए अल्जारी, रीस टॉप्ले, फर्ग्यूसन और टॉम करन के बीच जगह बनाने के लिए लड़ाई होगी।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स
मध्य क्रम: रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर: कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, मनोज भंडांगे, टॉम करन, स्वप्निल सिंह
तेज गेंदबाज: आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, विशाक विजयकुमार, राजन कुमार, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
स्पिनर: कर्ण शर्मा, मयंक डागर, हिमांशु शर्मा, सौरव चौहान

संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज/अनुज रावत (इम्पैक्ट सब), वैशक विजय कुमार।

Share :
Tagsnews of cricketnews of cricketer pantnews of IPLnews of IPL 2024news of virat kohli
Previous Article

Ae Watan Mere Watan Review: जब एक ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Virat ko
    खेलदिल्ली

    Cricket: विराट ने वनडे, टी-20 से लिया ब्रेक

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    दिल्ली

    Delhi Traffic:इन रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Ishan with samsan
    खेल

    ईशान या सैमसन, कौन होगा विकेटकीपर?

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • Smriti
    खेल

    IND W vs SL W: स्मृति-जेमिमा क्रीज पर

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    उत्तर प्रदेशखेल

    World Cup: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Dhoni
    खेल

    PL 2024: मैच से पहले कोहली ने धोनी के योगदान को सराहा

    May 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla 1
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

  • 0 Snowfall Himachal
    manaliWeatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फ की चादर से ढके पहाड़, अटल टनल-मनाली सहित रोहतांग में चार फीट बर्फबारी; वाहनों की आवाजाही बंद

  • Images (7)
    हिमाचल प्रदेश

    महंगाई का झटका: हिमाचल में सीमेंट के दाम 15 रुपये बढ़ाए, 20 दिन में दूसरी बार की बढ़ोतरी

Timeline

  • September 15, 2026

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

  • September 15, 2026

    सरकारी योजनाओं का पैसा गलत खाते में नहीं जाएगा, SNA स्पर्श में नई व्यवस्था

  • September 15, 2026

    Himachal: बारिश के साथ मिट्टी की नमी से भी भूस्खलन का खतरा, IIT मंडी का नया मॉडल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rawat

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • pushkar singh dhami

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Gurmeet

    उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.